बॉलीवुड

नथ, मांग टीका और झुमका पहने नजर आए रणबीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नथ, मांग टीका और झुमका पहने नजर आए रणबीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो...
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 5:49 PM IST
ranbir kapoor
ranbir kapoor

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कुछ वक्त पहले ही संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग खत्म की है, जिसके बाद वह अब अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं और आजकल वह इसी फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नाक में नथ और माथे पर मांगटीका और कानों में झुमका पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टग्राम पर रणबीर कपूर नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।

NYC getting lit tonight 🔥😛

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) on

बता दें कि रणबीर का यह डिजिटल दुल्हन का लुक सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, श्रृंगार को असल नहीं, बल्कि डिजिटल है यानी एप के जरिए किया गया है। आजकल स्नैपचैट एप और ऐसी कई अन्य एप्लीकेशन हैं, जो फन और मस्ती से लबरेज हैं। बस यही मस्ती करते हुए रणबीर कपूर भी दिखाई दिए।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर जल्द ही अपनी अप-कमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं। धरमा प्रोडक्शन की इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। इसके चलते रणबीर अपनी इस फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अ

यान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह एक फैंटेसी एडवेंचर ट्रायोलॉजी होगी। बता दें, फिल्म बड़े पर्दे पर 15 अगस्त 2019 को आएगी। कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह ब्रह्मस्त्र की स्क्रिप्ट पढ़ती हुई नजर आ रही थीं। इस फिल्म की ऑफीशियली अनाउंसमेंट 11 अक्टूबर, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर की गई थी।

अयान मुखर्जी की यह फिल्म रहस्य और रोमांच से भरपूर होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के पास विशेष शक्तियां होंगी। अयान ने दिए एक इंटरव्‍यू में कहा था कि इस फिल्म के लिए रणबीर को घुड़सवारी और जिमनास्टिक की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। अयान ने बताया था कि यह एक एक्शन फिल्म है।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार