बॉलीवुड

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

Ranbir Kapoor Success Advice: 'रामायण' के प्रीमियर के एक दिन बाद कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स की सड़कों पर रणबीर कपूर मिस्र के कंटेंट क्रिएटर पीटर फुआद से मिले और उन्हें को कड़ी मेहनत करने और एक अच्छा इंसान बनने की सलाह दी।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 5:55 PM IST
Ranbir Kapoor Meeting with Content Creator
कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, दी अच्छा इंसान बनने की सलाह। (फोटो सोर्स: instagram- peterfouaad)

Ranbir Kapoor Meeting with Content Creator: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में थे। बुधवार को, मिस्र के कंटेंट क्रिएटर पीटर फुआद ने कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स की सड़कों पर रणबीर से अपनी मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान अभिनेता ने कंटेंट क्रिएटर को सफल होने के लिए कुछ सलाह भी दी।

बेवर्ली हिल्स में रणबीर कपूर अपने एक फैन से मिले

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पीटर, रणबीर से तब मिलते हैं जब वे बेवर्ली हिल्स के एक स्टोर में जा रहे होते हैं। पहले वे पक्का करते हैं कि क्या ये सच में रणबीर कपूर ही हैं, और जब अभिनेता 'हां' कहते हैं, तो पीटर अपना इंट्रोडक्शन देते हुए बताते हैं कि वे उनके बहुत बड़े फैन हैं। फुआद, जो अपने 'स्ट्रीट-स्टाइल' बातचीत और 'वॉक एन टॉक' वीडियो के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वो रणबीर से उनके साथ एक फोटो लेने और उन्हें एक पोलरॉइड फोटो गिफ्ट करने की गुजारिश करते हैं जिसके लिए रणबीर हामी भरते हैं।

रणबीर ने पीटर को दिया सफलता का मंत्र

बता दें कि टिकटॉक पर पीटर के 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद पीटर ने रणबीर से सफल होने के लिए सलाह मांगी, जिस पर एक्टर ने कहा, "बस कड़ी मेहनत करो और एक अच्छे इंसान बनो।" रणबीर से मिलने से पहले, इसी मिस्र के कंटेंट क्रिएटर ने विदेश में ऋतिक रोशन के साथ हुई अपनी बातचीत का भी एक वीडियो शेयर किया था।

'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर प्रीमियर

'रामायण: पार्ट 1' के इंटरनेशनल टाइटल 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स स्थित डेविड गेफेन थिएटर में हुआ। इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट - रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, प्रेस के सदस्य और हॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर

हाल ही में, 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल होने के दौरान, रणबीर ने 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में बात की। इस पूजनीय देवता का किरदार निभाने की जिम्मेदारी पर चर्चा करते हुए, रणबीर ने माना कि शुरुआत में वे इस रोल को लेने को लेकर थोड़े डरे हुए थे।

उन्होंने कहा, "जब मुझे यह रोल ऑफर किया गया, तो मुझे पता था कि यह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। सबसे पहले मेरे मन में डर आया कि क्या मैं इस रोल के लायक हूं? क्या मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा? करोड़ों लोगों की आस्था भगवान श्री राम से जुड़ी है। लेकिन जल्द ही यह डर कृतज्ञता में बदल गया।"

रणबीर ने बताया कि उन्हें यह मौका ठीक उसी समय मिला जब वे पिता बने थे, जिससे यह रोल उनके लिए और भी खास हो गया। उन्होंने आगे कहा, "मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे जीवन के इस पड़ाव पर यह मौका मिला, जिससे मुझे एक बेहतर इंसान बनने का अवसर भी मिला। इसी दौरान मैं पिता बना और मुझे लगता है कि यह फिल्म ईश्वर का एक उपहार है। इससे मुझे एक बेहतर इंसान बनने, रामायण को गहराई से समझने और इतने बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है। भगवान राम जैसा बनना शायद मुमकिन न हो, लेकिन उनसे कुछ सीखना हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात है।"

Updated on:
28 Oct 2026, 5:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा

‘रामायण’ के इवेंट पर रणबीर कपूर ने गलती से रिवील कर दिया मोबाइल नंबर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा