बॉलीवुड

आलिया भट्ट को बर्थडे सरप्राइज देने आधी रात उनके घर पहुंचे रणबीर कपूर, अंदर जाकर किया ये काम…

Alia Bhatt आज 26 साल की हो गईं हैं। हाल में आलिया के जन्मदिन के मौके पर रणबीर ने उन्हें सरप्राइज दिया है।
2 min read
Mar 15, 2019
आलिया भट्ट को बर्थडे विश करने आधी रात उनके घर पहुंचे रणबीर कपूर, अंदर जाकर किया ये काम...
आलिया भट्ट को बर्थडे विश करने आधी रात उनके घर पहुंचे रणबीर कपूर, अंदर जाकर किया ये काम...

बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Alia Bhatt आज 26 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म साल 1993 में हुआ था। आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में आए अभी कुछ साल ही हुए हैं और वह देश की टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'Student Of The Year' से की थी।

इसके बाद उन्होंने कई ब्लॅाकबस्टर फिल्में दी। इसी के साथ इन दिनों आलिया एक्टर Ranbir Kapoor को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें हाल में आलिया के जन्मदिन के मौके पर रणबीर ने उन्हें सरप्राइज दिया है।

दरअसल, रणबीर, आलिया को सरप्राइज देने के लिए आधी रात को उनके घर पहुंचे। उन्हें आलिया के घर में एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया। वह अपनी रेड कलर की कार से पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लू जींस और अपर डाल रखा था। वह बहुत तेजी से घर के अंदर दाखिल हुए।

गौरतलब है की आलिया और रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर व्यस्त हैं। इसी के साथ Valentines Day पर दोनों एक प्राइवेट डेट पर गए थे। इसी के साथ आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'कलंक' में लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 17 अप्रेल को रिलीज होगी।

Updated on:
15 Mar 2019 08:59 am
Published on:
15 Mar 2019 08:59 am