बॉलीवुड की जोड़ी कही जाने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की है. दोनों साथ में अक्सर डेट पर या डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं. जहां ये साफ देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट को लेकर कितना प्रोटेक्टिव रहते हैं. वो हर जगह उनको पैपराजी और भीड़ से बचाते नजर आते हैं.
बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जिनको साथ में काफी पसंद किया जाता है. उन्हीं में से एक वन ऑफ क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हैं. दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं. दोनों एक दूसरे को काफी सालों से डेट कर रहे हैं. एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया भट्ट ने अपने रिश्तों को ऑफिशियल कर दिया था. उन्होंने स्टेज पर सबके सामने रणबीर कपूर को प्रपोज भी किया था.
इसके अलावा दोनों साथ एक पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में साथ नजर आएंगे. इसके अलावा दोनों में अक्सर ही डेट पर या डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं. हाल में आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) ने 100 करोड़ का क्लेकशन पार कर लिया है. इसी की खुशी सेलिब्रेट करने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर सिंह डिनर डेट पर स्पॉट हुए, जिसके फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
फोटो में आलिया भट्ट व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर टॉप और मैचिंग पैंट पहने नजर आ रही हैं तो रणबीर कपूर ने प्रिंटेड ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट को पहने नजर आ रहे हैं. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं. इस बीच ये भी देखने को मिला कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट को लेकर कितने प्रोटेक्टिव हैं. रेस्टरां से बाहर आते समय रणबीर कपूर आलिया भट्ट को भीड़ से प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा भी कई जगहों पर ऐसा देखा गया है, जहां रणबीर कपूर आलिया भट्ट को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आते रहे हैं.
वहीं अब फैंस भी ये चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाए. आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के घर अक्सर जाती रहती हैं, जिससे ये साफ जाहिर होता है कि वो भी चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं. वहीं अगर आलिया के काम के बारे में बात करें तो वो जल्द फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) में दिखाई देंगी. इसके अलावा आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं. बता दें एक्ट्रेस हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' (Heart of Stone) में भी जल्द दिखाई देंगी, जो Netflix पर रिलीज की जाएगी.