बॉलीवुड

करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी साल कपूर परिवार ने राजीव कपूर को खोया है।

2 min read
Apr 29, 2021
Randhir Kapoor

नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के पिता और अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्‍हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्‍टरों के मुताबिक, अभी उनकी तबियत स्‍थिर बनी हुई है। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं हैं। रणधीर कपूर की उम्र 74 साल है। ऐसे में उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

ई टाइम्‍स के मुताबिक, रणधीर कपूर की तबीयत बुधवार रात को खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें रात के 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। कपूर परिवार में रणधीर के कोरोना संक्रमित होने से फैमिली से लेकर फैंस तक बेहद चिंतित हैं।

इसी साल फरवरी महीने में भाई राजीव कपूर को रणधीर खो चुके हैं। उससे पहले कपूर परिवार ने ऋषि कपूर को खो दिया था। उन्होंने पिछले साल 30 अप्रैल को अलविदा कहा था। वहीं बहन ऋतु नंदा का निधन 14 जनवरी 2020 को हुआ था। राज कपूर के पांच बच्चों में से तीन का निधन हो चुका है। रणधीर कपूर और रीमा जैन परिवार को संभाले हुए हैं।

बता दें कि हाल ही में राजीव कपूर की प्रॉपर्टी में रणधीर और रीमा ने अपना हक जताया है। हालांकि कोर्ट ने राजीव कपूर की पत्नी से तलाक का प्रूफ मांगा है। राजीव कपूर और उनकी पत्नी आरती सबरवाल अलग रहा करते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन बताई जाती है। हालांकि दोनों का तलाक हुआ है या नहीं इसपर अभी भी संशय बना हुआ है। कारण है कि रणधीर और रीमा ने तलाक के पेपर ना मिलने की बात कोर्ट में बताई है। रणधीर और रीमा के वकील ने कहा है कि यही दोनों राजीव कपूर की प्रॉपर्टी के हकदार हैं। जिस पर सुनवाई में हाईकोर्ट ने तलाक का कोई भी सबूत मांगा है। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर तलाक के काजल नहीं मिलते हैं तो एक स्वीकृति पत्र दिखाना होगा।

Published on:
29 Apr 2021 07:55 pm
Also Read
View All