बॉलीवुड

रंगोली ने स्वरा-तापसी को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बताकर साधा निशाना, बोलीं- मैं उन्हें कोर्ट में घसीट सकती थी लेकिन…

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में बीएमसी द्वारा कंगना के ऑफिस को तोड़ने की कार्रवाई को गलत ठहराया। जिसके बाद अब रंगोली ने कहा कि जब कंगना का ऑफिस तोड़ा जा रहा था उस वक्त स्वरा और तापसी उनपर हंस रही थीं।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2020, 5:32 PM IST
rangoli_chandel.jpg
rangoli chandel

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपने ट्वीट से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में रंगोली ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बताकर उनपर निशाना साधा है। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में बीएमसी द्वारा कंगना के ऑफिस को तोड़ने की कार्रवाई को गलत ठहराया। जिसके बाद अब रंगोली ने कहा कि जब कंगना का ऑफिस तोड़ा जा रहा था उस वक्त स्वरा और तापसी उनपर हंस रही थीं।

एक नोट के जरिए साधा निशाना

रंगोली ने एक नोट शेयर किया है। जिसमें लिखा है, "एक चीज, जो मैं नजरअंदाज नहीं कर सकती और कहना चाहती हूं कि जब हम परिवार के रूप में सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब स्वरा और तापसी जैसी बी-ग्रेड एक्ट्रेस कंगना के ऑफिस को ध्वस्त किए जाने पर उनका मजाक उड़ा रही थीं। उन्होंने इसे कानूनन कार्रवाई बताया था। मैं उन्हें (स्वरा और तापसी) कोर्ट में घसीट सकती थी। लेकिन कंगना उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं चाहती थी। प्लीज इन कुंठित, ईर्ष्यालू और बी-ग्रेड एक्ट्रेस को देखिए। ये कंगना के बारे में जो भी कह रही हैं, उस पर विश्वास न करें।"

इस नोट को शेयर करते हुए रंगोली ने कैप्शन में लिखा, "एक महत्वपूर्ण घोषणा, कुछ लोगों ने पाली हिल पर हमारी संपत्ति के अवैध विध्वंस के दौरान गलत सूचना फैलाने की कोशिश की .... कृपया इस तरह के असामाजिक तत्वों का भांडाफोड़ करें ... मैं आपको भविष्य में भी इस तरह के बेशर्म साथियों के बारे में सूचित करती रहूंगी।" रंगोली का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के ऑफिस पर BMC द्वारा की गई कार्रवाई को गलत ठहराया। साथ ही बीएमसी के अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए गए नोटिस को भी खारिज कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन