बॉलीवुड

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म Bunty Aur Babli 2 इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने बनाया प्लान

रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की फिल्म 'बंटी और बबली 2' के रिलीज डेट तय हो गई है। जिसके बाद मेकर्स अब डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात करने लगे हैं।

less than 1 minute read
Nov 11, 2020
Bunty aur Bubli 2 release on Christmas

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद अब देश में सिनेमा हॉल्स और मल्टीप्लेक्स भी खुल चुके हैं। ऐसे में मेकर्स अपनी फिल्मों को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात करने लगे हैं। अब रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'बंटी और बबली 2' (Bunty Aur Babli 2) के रिलीज होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही सिनेमा हॉल्स और मल्टीप्लेक्स में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ऐसा प्लान बना रहे हैं कि इसे क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। पहले क्रिसमस पर रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज होन वाली थी लेकिन अब उसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

फिल्म 83 की रिलीज टलने के बाद बंटी और बबली 2 के मेकर्स ने क्रिसमस को बुक कर लिया है। सैफ और रानी की फिल्म को मेकर्स क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने का मन बना रहे हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स को बंटी और बबली 2 के लिए क्रिसमस सबसे बढ़िया मौका लग रहा है। सिनेमाघर खुल चुके हैं और लोग भी फिल्में देखने के लिए जाने लगे हैं।

बंटी और बबली 2 में सैफ और रानी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी वाघ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2005 की 'बंटी और बबली' का सीक्वेल होगी। बंटी और बबली में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी नजर आए थे।

Published on:
11 Nov 2020 10:32 pm
Also Read
View All