23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रामायण’ की कहानी होगी लड़ाई से शुरू, दिखाया जाएगा कुबेर को हराकर कैसे लंकापति बना रावण?

Ranbir Kapoor Ramayana: रणवीर कपूर की रामायण का जब से टीजर रिलीज हुआ है फैंस इसके हर अपडेट को जानना चाहते हैं। ऐसे में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि फिल्म की कहानी कहां से शुरू होगी। साथ ही उन्होंने कहा की फिल्म में कुबेर और रावण का रिश्ता भी दिखाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor ramayana plot and story revealed producer namit malhotra Ravan and Kubera stepbrother

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर आया अपडेट

Ramayana Producer Namit Malhotra: निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' इन दिनों भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या 'रावण' का किरदार निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म के पहले भाग में नजर आएंगे या नहीं? हाल ही में खुद यश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म में रणबीर कपूर (श्रीराम) के साथ उनके कोई सीन नहीं हैं, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि यश शायद पार्ट-2 में ही दिखेंगे। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि रामायण में कुबेर और रावण के रिश्ते के बारे में भी दिखाया जाएगा, जो शायद कम ही लोग जानते हैं...

रामायण की कहानी कहां और कैसे होगी शुरू? (Ranbir Kapoor ramayana plot and story)

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि 'रामायण' के पहले पार्ट में केवल श्रीराम की ही नहीं, बल्कि रावण की कहानी भी समांतर रूप से दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य कथा शुरू होने से पहले फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि रावण इतना शक्तिशाली कैसे बना। दर्शक देखेंगे कि कैसे रावण ने अपनी ताकत के दम पर लंका पर कब्जा किया और अपने सौतेले भाई कुबेर को वहां से बेदखल कर दिया। नमित ने कहा, "रावण शुरू से ही यह संकेत दे रहा था कि वह अपनी शक्ति के सामने आने वाली हर चुनौती को कुचल देगा। फिल्म में उसकी इसी बादशाहत के उदय को दिखाया जाएगा।"

दिवाली पर धमाका और भव्य स्टारकास्ट (Ramayana producer Namit Malhotra)

'रामायण' का पहला भाग इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर आएगा। फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी सपने जैसी है। रणबीर कपूर 'भगवान राम' और साई पल्लवी 'माता सीता' के रूप में नजर आएंगी। वहीं, सनी देओल 'हनुमान', अरुण गोविल 'राजा दशरथ', रवि दुबे 'लक्ष्मण', काजल अग्रवाल 'मंदोदरी' और रकुल प्रीत सिंह 'सूर्पणखा' के अहम किरदारों में दिखेंगे। चर्चा है कि विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति से बात चल रही है।

1,600 करोड़ का बजट और 'U' सर्टिफिकेट (Ravana and Kubera were stepbrothers)

यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म फ्रेंचाइजी बनने जा रही है। दोनों भागों का अनुमानित बजट करीब 1,600 करोड़ रुपये है, जो फिल्म पूरा होने तक और बढ़ सकता है। फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके विजुअल इफेक्ट्स पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम काम कर रही है। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म के टीजर को 'U' सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों और बच्चों के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। दिवाली पर रणबीर और यश की यह टक्कर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है।