बॉलीवुड

Mardaani Part 3: खत्म हुआ इंतजार, ‘मर्दानी’ के तीसरे पार्ट से रानी मुखर्जी कर रहीं वापसी, धमाकेदार वीडियो रिलीज

Mardaani 3 Release Date: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी के तीसरे पार्ट का ऐलान हो गया है। आइए इसकी लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 3:43 PM IST
MARDAANI 3
'मर्दानी 3' का हुआ ऐलान

Mardaani 3 Release Date: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी को फैंस ने खूब पसंद किया, जिसके 5 साल बाद मर्दानी 2 बनी। अब दूसरे पार्ट के 5 साल बाद एक बार फिर रानी मुखर्जी मर्दानी 3 से वापसी करने को तैयार हैं। मेकर्स ने मर्दानी 3 का ऐलान कर दिया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें रानी मुखर्जी का खतरनाक अवतार दिख रहा है।

'मर्दानी' के 10 साल पूरे होने पर 'मर्दानी 3' का हुआ ऐलान

यशराज फिल्म्स ने 'मर्दानी' के 10 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' से रानी के जबरदस्त सीन्स दिखाए गए हैं। इसके आखिरी में बताया गया है कि जल्द ही इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म भी आने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। इसमें वह महिला पुलिस हैं, जो एक सशक्त और मजबूत किरदार है।

कब रिलीज होगी 'मर्दानी 3'?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मर्दानी 3' की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है, लेकिन अभी इसमें फाइनल टच देना बाकी है। इसके बाद फिल्म प्री-प्रोडक्शन वाले चरण में चली जाएगी। कहा जा रहा है कि 'मर्दानी 3' की शूटिंग अगले साल यानी 2025 से शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है।

Updated on:
22 Aug 2024, 3:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All