26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Andaz Apna Apna 2: इंतजार खत्म! आमिर-सलमान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का आएगा पार्ट 2, ऐसे मिला हिंट

Andaz Apna Apna 2: आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। आइए लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 22 Aug 2024, 12:29 PM IST

Andaz Apna Apna 2

30 साल बाद 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल पर आई अपडेट

Andaz Apna Apna 2 Update: आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। दोनों एक्टर्स ने आखिरी बार साल 1994 में क्लासिक फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में स्क्रीन शेयर किया था। अब 30 बाद उनकी फिल्म की पार्ट 2 बनने पर आमिर खान प्रोडक्शन में बड़ा हिंट दिया है।

फिल्म 'अंदाज अपना अपना 2' बनेगी?

कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना 2' बनने पर अटकलें तेज हो गई है। यह अटकलें आमिर खान प्रोडक्शंस के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से लगाई जा रही है। दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शंस ने हाल ही में सलमान खान के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया है। सलमान खान का यह ट्वीट 2010 का है, जिसमें लिखा है, 'मैंने फिल्म के बाद आमिर को मुझे छूने नहीं दिया। अगर मुझे गोल्ड में बदल देता तो?' अब आमिर खान प्रोडक्शंस ने सलमान के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हम इस बारे में बहुत सोच रहे हैं।' प्रोडक्शंस की तरफ से इस रिट्वीट ने फैंस के बीच 'अंदाज अपना अपना 2' की अटकलों को हवा दे दी है।

'अंदाज अपना अपना 2' को लेकर फैंस के रिएक्शन

इस ट्वीट के बाद फिल्म को लेकर फैंस की भी एक्ससाइटमेंट बढ़ गई है। आमिर और सलमान को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि हम जल्द ही एक अच्छी फिल्म देख पाएंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर आप लोग फिल्म नहीं बना रहे तो कोई म्यूजिक वीडियो ही बना दीजिए।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कहीं यह नई फिल्म से जुड़ी कोई हिंट तो नहीं है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग