बॉलीवुड

स्टारडम मिलते ही बदले रानू मंडल के तेवर, फैन ने लेनी चाही साथ में सेल्फी तो भड़क उठीं, देखिए वीडियो

Ranu Mandal: रानू मंडल का का गाना इंटरनेट पर हुआ था वायरल
2 min read
ranu.jpeg

नई दिल्ली: रानू मंडल एक ऐसा नाम बन चुका है जिनकी चर्चा आए दिन होती रहती है। रानू मंडल उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने लता मंगेशकर के पॉपुलर गाने 'एक प्यार का नगमा' को गाया था। उनका गाना गाते हुए ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। रानू मंडल रातों रात इंटरनेट पर छा गईं। उसके बाद सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने भी रानू मंडल को गाने का मौका दिया था। इन सब के बाद रानू मंडल की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी, लेकिन अब रानू मंडल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी फैन पर भड़क रही हैं।

रानू मंडल को अपनी फैन के साथ ऐसा बर्ताव करता देख लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू मंडल कुछ सामान खरीद रही हैं। इतने में हाथ में मोबाइल लिए एक लेडी पीछे आती हैं और रानू मंडल के हाथ को छूकर एक फोटो की रिक्वेस्ट करती हैं। लेकिन रानू फोटो खिंचवाने के बजाए फैन पर भड़क जाती हैं और छूने को लेकर सवाल-जवाब करने लगती हैं। रानू मंडल के ऐसे बर्ताव वो महिला भी हैरान रह जाती है। इस वीडियो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर रानू मंडल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें इससे पहले रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान स्टारर 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया था। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। आपको बता दें कि रानू मंडल को एक शख्स ने पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए देखा और विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद से रानू मंडल की आवाज के लाखों करोड़ो लोग दीवाने हो गए।

Published on:
04 Nov 2019 06:34 pm