बॉलीवुड

Ranu Mondal को लंबे समय बाद मिला काम, दीपिका चिखलिया की फिल्म में गाएंगी.. देखिए वीडियो

रानू मंडल (Ranu Mondal) को लंबे समय बाद काम मिल गया है। उन्हें एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की फिल्म सरोजिनी में गाना गाने का मौका मिला है।

2 min read
Nov 10, 2020
Ranu Mondal

नई दिल्ली | इंटरनेट सेंशन रानू मंडल (Ranu Mondal) की किस्मत रातों रात में बदल गई थी। इंटरनेट पर उनका एक प्यार का नगमा गाना वायरल हुआ था। जिसके बाद उनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने हो गए थे। रानू मंडल को हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने अपने फिल्म में गाने का मौका दिया था। लेकिन कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि रानू मंडल की जिंदगी एक बार फिर से अंधेरे में चली गई है। हालांकि अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। रानू को एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) की फिल्म सरोजिनी में काम मिल गया है। वो इस फिल्म में गाना गाती हुई दिखाई देंगी।

रानू मंडल को मिला काम

दीपिका चिखलिया इन दिनों सरोजनी नायडू की बायोपिक फिल्म सरोजिनी को लेकर बिजी हैं। उनकी इसी फिल्म में रानू गाना गा रही हैं। जिसको लेकर खुद दीपिका ने जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर रानू का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- मेरी मूवी...सरोजिनी...धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने को रानू मंडल गा रही हैं। रानू इस वीडियो में बता रही हैं कि वो धीरज मिश्रा के साथ काम रही हैं। वो सरोजिनी के गाने गा रही हैं। फिल्म के सारे गाने वो गाएंगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुझे वो प्यार और सम्मान मिलेगा जो आप देते आए हैं।

'एक प्यार का नगमा है' से बनी थी इंटरनेट सेंसेशन

बता दें कि रानू ने हिमेश की फिल्म का गाना 'तेरी-मेरी कहानी' गाया था जो काफी हिट रहा था। हालांकि बाद में रानू हैवी मेकअप को लेकर चर्चाओं में आई थीं। उनके फोटो खूब वायरल हुए थे और लोगों ने मजाक बना दिया था। इसके अलावा रानू ने अपनी ही एक फैन के साथ गलत व्यवहार कर दिया था। जिसको लेकर कहा गया था कि रानू को घमंड आ गया है। जिसको लेकर कहा गया था कि अभी वो इंडस्ट्री में नई हैं इसमें ढलने में उन्हें वक्त लगेगा। रानू स्टेशन पर लता मंगेशकर का फेमस गाना गीत 'एक प्यार का नगमा है' गया करती थीं।

Published on:
10 Nov 2020 09:51 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!