
नई दिल्ली | फिल्म 83 से लगातार कई पोस्टर्स सामने आ रहे हैं। एक के बाद एक मेकर्स खिलाड़ियों के लुक्स सामने ला रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लुक के बाद रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ जैसे किक्रेटर्स के लुक भी सामने आ चुके हैं। अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर मान सिंह के लुक में बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का लुक भी सामने आ गया है। ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें मान सिंह ही वो शख्स हैं जिन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाने में मदद की थी।
फिल्म के मेकर्स की तरफ से पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया- वो शख्स जिन्होंने भारतीय टीम को इतिहास रचने में मदद की, जो टीम की रीढ़ की हड्डी हैं। मान भाई की मेहनत की वजह से हमें जीत हासिल हुई थी. पेश कर रहे हैं द 'मान' मैनेजर।
पंकज त्रिपाठी का जो लुक सामने आया है उसमें वो ब्लू सूट, व्हाइट शर्ट और टाई पहनी हुई है। चश्मा लगाए हुए उनका लुक बहुत बढ़िया नज़र आ रहा है। बता दें कि फिल्म83 टीम इंडिया ने कैसे पहली बार वर्ल्ड कप जीता था इस पर बेस्ड है। इसमें रणवीर सिंह पूर्व इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं उनकी पत्नी के रोल में दीपिका पादुकोण नज़र आएंगी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।