हाल ही में Ranveer singh की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त कमाई की है।
बॉलीवुड एक्टर Ranveer Singh और Alia Bhatt स्टारर फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का लुक काफी डिफ्रेंट है। वह पहली बार आंखों में काजल लगाए नजर आए हैं। वहीं वह रैपर बनने की ख्वाहिश लिए रैप की दुनिया में तहलका मचाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट इसमें बुर्के में नजर आ रही हैं। इसमें Kalki Koechlin भी जोरदार अंदाज में दिख रही हैं। वहीं 4 जनवरी को इसी फिल्म का गाना 'असली हिप हॉप (Asli Hip Hop)' रिलीज कर दिया गया था। इस वीडियो में रणवीर सिंह एकदम अनोखे अंदाज में नजर आए, और जबरदस्त रैप कर रहे हैं।
रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म Gully Boy के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह से प्रमोट किया था। इस मूवी के ट्रेलर की बात करें तो ये वाकई काफी जबरदस्त है। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। 'गली बॉय' को जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने डायरेक्ट किया। रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त कमाई की है। वहीं इसमें रणवीर के अलावा सैफ अली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग सात फेरे लिए हैं। दोनों ने 14-15 नवंबर को इटली में दो रीति-रिवाज कोंकणी और सिंधी रीति से शादी की है। शादी के बाद दोनों ने तीन ग्रैंड रिसेप्शन दिए थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही है।