
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों हर तरफ एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की चर्चा चल रही है। इसी बीच एक और कपल के शादी की खबर सामने आ रही है। ये कपल है बी टाउन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला दीपिका पादुकोण और रणवीर सिहं। बता दें कि सोनम और आनंद की शादी के बाद इसी साल दीपिका और रणवीर भी सात फेरे लेने जा रहे हैं। यही नहीं इनकी शादी की डेट भी फाइनल हो गई है।
नवम्बर में होगी दीपिका और रणवीर की शादी:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दीपिका और रणवीर के घरवालों ने साथ बैठकर कई तारीखों पर विचार किया हैं। जहां तक उम्मीद की जा रही है दोनों एक्टर्स इसी साल नवम्बर में सात फेरे ले लेंगे। दोनों के परिवारवालों को लगता है कि शादी के लिए यह महीना सबसे सही रहेगा।'
टीम के लोगों को शादी में मौजूद रहने को कहा गया:
दीपिका की टीम की एक सदस्य ने बात को पक्का किया है कि इसी नवम्बर में दीपिका की शादी होगी। उसने बताया, 'हमारी पूरी टीम को अभी से हिदायत दी गई है कि हम नवम्बर के महीने में कोई भी छुट्टी न लें। मेक-अप आर्टिस्ट से लेकर दीपिका के मैनेजर तक सभी से यह कहा गया है कि वो शादी के वक्त जरूर ही मौजूद रहें।'
इस जगह होगी दोनों की शादी:
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर-दीपिका स्विटजरलैंड में शादी करने की सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों कलाकार वहीं पर अपना हनीमून इन्जॉय करेंगे और दिसम्बर से पहले वापस नहीं आयेंगे।
सोनम की शादी में नहीं शामिल होंगी दीपिका:
बता दें कि दीपिका इन दिनों न्यूयार्क मेें हैं। वह 7 मई न्यूयॉर्क में एक मैगजीन कार्यक्रम का हिस्सा बनने गई हैं। यहीं से दीपिका कान फैस्टिवल के लिए रवाना होंगी। जो 8 से 19 मई तक चलेगा। इसी वजह से दीपिका, सोनम की शादी में शामिल नहीं सकेंगी।