
इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा था कि ये जोड़ा नवंबर में शादी कर लेगा। पर कुछ कारणों की वजह से ये शादी टल गई है। हाल में दीपिका-रणवीर एक इंवेट का हिस्सा बने। जहां जब उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए तो बड़े ही मजेदार जवाब सुनने को मिले।
रणवीर और दीपिका से पूछा गया कि वे शादी कब करने जा रहे हैं तो दोनों ने ही इस बात का काफी फनी अंदाज में जवाब दिया।रणवीर ने कहा, ‘ये तो रोज आप पढ़ रहे हैं। खबरों में देख रहे हैं. मेरी तो शेरवानी का कलर और गिफ्ट क्या मिलने वाला है ये सब कुछ डिसाइड हो चुका है। लेकिन जब वाकई ऐसा होगा तो आपके सबसे पहले पता चल जाएगा।’
इसके अलावा जब दीपिका पूछा गया कि क्या नवंबर में होने वाली वेडिंग पोस्टपोन हो गई है? तो दीपिका ने कहा, ‘अब तक कई बार नवंबर में हमारी शादी हो चुकी है।’ इसके तुरंत बाद रणवीर सिंह ने कहा, ‘रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक कई बार हमारी शादी हो चुकी हैऔर हमारी ज़िंदगी में और भी बहुत कुछ हो चुका है।’
इसके बाद रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात के बारे में सवाल किया गया तो रणवीर ने बताया, ‘मैं पहली बार उनसे एक रेस्टोरेंट में मिला था और उन्हें देखकर हैरान रह गया था। मुझे लगा था कि आखिर कोई कैसे इतना शानदार दिख सकता है।’