बॉलीवुड

5 फिल्में हुई बंद तो संजय दत्त का थामा हाथ, Ranveer Singh की लेटेस्ट मूवी पर वाइफ का भी आया रिएक्शन

Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह की नई फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

2 min read
Jul 27, 2024

Ranveer Singh Next Movie: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। एक्टर ने खुद इसकी घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका हैं।

दीपिका पादुकोण का रिएक्शन हुआ वायरल

दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर निर्देशक आदित्य धर की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म का पोस्टर साझा किया। उन्होंने पोस्टर के साथ एक ब्लैक हार्ट इमोजी लगाया है। उनका ये रिएक्शन अब इंटरनेट पर वायरल है।

रणवीर ने शेयर की पोस्ट

इससे पहले रणवीर सिंह ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की आधिकारिक घोषणा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा कर दी थी। रणवीर सिंह ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "ये मेरे प्रशंसकों के लिए है, जो मेरे साथ बहुत धैर्य रखते हैं और इस तरह के मोड़ के लिए शोर मचा रहे हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि इस बार, एक ऐसा सिनेमाई अनुभव मिलेगा जो पहले कभी नहीं हुआ। आपके आशीर्वाद के साथ, हम इस शानदार, बड़े मोशन पिक्चर एडवेंचर को उत्साही ऊर्जा और शुद्ध इरादे के साथ शुरू करते हैं। इस बार ये व्यक्तिगत है।"

रणवीर सिंह की नई मूवी (Ranveer Singh New Movie)

बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म का निर्माण जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे और लोकेश धर और आदित्य धर ने अपने बैनर बी 62 स्टूडियो के तहत किया है। इस फिल्म की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

5 फिल्में हो चुकी हैं बंद?

आपको बता दें रणवीर सिंह की कई फिल्में ठंडे बस्ते में जा चुकी हैं। इनमें 'राक्षस', 'अन्नियन' की रीमेक, 'शक्तिमान', 'तख्त' और 'बैजू बावरा' शामिल हैं। इस मूवी को भी बंद बताया जा रहा था, लेकिन इसकी अनाउंसमेंट से सब क्लीयर हो गया है।

Updated on:
27 Jul 2024 04:02 pm
Published on:
27 Jul 2024 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर