बॉलीवुड

Ranveer Singh Birthday: रणबीर की रिजेक्ट की हुई वो 5 फिल्में, जिनको कर रणवीर बन गए स्टार

Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के हिट एक्टर्स में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर, दोनों ही शामिल हैं। दोनों के हिस्से बेहतरीन फिल्में हैं,जिनसे उनके करियर को आकार मिला है। पर क्या आपको पता है कि रणवीर की ज्यादातर सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में रणबीर कपूर से गुजरकर आई हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2023, 6:55 PM IST
Ranveer Singh Birthday
Ranbhir Kapoor and Ranveer Singh

ranveer singh birthday संजय लीला भंसाली से लेकर जोया अख्तर तक की फिल्मों को रणबीर ने रिजेक्ट कर दिया था और संयोग से ये फिल्में रणवीर के हाथ लग गईं और सुपरहिट भी रहीं।आइए जानते है उन फिल्मों के बारे में,

रणबीर कपूर की रिजेक्टेड और रणवीर की सुपरहिट फिल्में-

गोलियों की रासलीला- राम लीला

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनी,रील में भी और रियल में भी। इसी फिल्म के साथ दोनों करीब आए और फिर शादी कर दी। चूंकि, रणबीर पहले सावंरिया में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुके थे, इसीलिए वो निर्देशक की पहली पसंद थे लेकिन उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

बैंड बाजा बारात
जिस फिल्म ने रणवीर सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च किया, उसे पहले रणबीर कपूर को ऑफर किया गया था। यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा इस फिल्म में रणबीर को लेना चाहते थे, लेकिन रणबीर को स्क्रिप्ट दिलचस्प नहीं लगी और उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद, आदित्य चोपड़ा ने एक नया चेहरा लॉन्च करने का फैसला किया और बिट्टो का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह आए। फिल्म सुपरहिट रही थी।

बेफिक्रे
ये फिल्म हिट या सुपरहिट तो नहीं रही थी, लेकिन रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म को पहले रणबीर कपूर के पास ले जाया गया था। आदित्य चोपड़ा, जिन्होंने कभी भी शाहरुख खान के बिना किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया था, चाहते थे कि उनकी पहली गैर-शाहरुख निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर हों। लेकिन बैंड बाजा बारात की तरह, रणबीर ने यशराज के इस प्रोजेक्ट में भी अभिनय करने से इनकार कर दिया था। गली बॉय जी हां, जोया अख्तर निर्देशित ये शानदार फिल्म भी रणबीर कपूर ने रिजेक्ट कर दी थी। मुराद के रोल में आज कल रणवीर सिंह के अलावा किसी को सोच भी नहीं सकते.. लेकिन कोई शक नहीं रणबीर इस किरदार में अपना एक अलग अंदाज लेकर आ सकते थे। बहरहाल, फिल्म सुपरहिट रही थी।

दिल धड़कने दो
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कबीर के रोल के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया और फिल्म चली गई रणवीर के खाते में। रणवीर सिंह दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा के भाई के रोल में थे। फिल्म बेहद सफल रही थी और रणवीर को बहुत पसंद किया गया था।

Updated on:
6 Jul 2023, 6:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव