बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने बॅालीवुड के ‘KHANS’ को लेकर कही ऐसी बात, भड़क सकते हैं सलमान और शाहरुख

इवेंट के दौरान Ranveer singh ने बातों ही बातों में कुछ ऐसा कह गए जिसकी वजह से Salman khan से लेकर Amir khan तक सभी उनसे नाराज हो सकते हैं।

2 min read
Jan 10, 2019
ranveer singh comment on khans of bollywood gully boy trailer launch

बॅालीवुड स्टार Ranveer Singh और Alia Bhatt की फिल्म 'Gully boy' अगले महीने रिलीज होने वाली है। दोनों स्टार्स लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल में 'गली बॉय' का ट्रेलर लॅान्च हुआ। यह इवेंट 9 जनवरी को मुंबई में हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों स्टार्स ने मीडिया से फिल्म और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की। लेकिन इवेंट के दौरान रणवीर सिंह बातों ही बातों में कुछ ऐसा कह गए जिसकी वजह से सलमान खान से लेकर आमिर खान तक सभी उनसे नाराज हो सकते हैं।

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने रणवीर से पूछा, 'क्या आपको लगता है कि आखिरकार आपका समय आ गया है क्योंकि खान एक्टर्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'अब तुम बोल रही हो तो मान लेता हूं।'

हालांकि आगे उन्होंने इस बात की सफाई देते हुए कहा, 'मैं फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता हूं। इसलिए अगर किसी दूसरे एक्टर की मूवी अच्छा नहीं करती तो मुझे अच्छा नहीं लगता। मैंने हर किसी को मूवी के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। मैं चाहता हूं कि सारी फिल्में अच्छा करें। लेकिन मुझे ज्यादा अच्छा लगता है जब मेरी फिल्म बेहतर परफॅार्म करती है।'

'गली बॅाय' के ट्रेलर की बात करें तो दोनों ही स्टार्स मूवी में दमदार किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Published on:
10 Jan 2019 04:55 pm
Also Read
View All