बॉलीवुड

‘नशे सी चढ़ गई’ पर रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण के लिए डांस, एक्ट्रेस ने पति को दिखाए खूब नखरे

हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी मां अंजू भवनानी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मां की बर्थडे पार्टी से कुछ वीडियोज सामने आई हैं। जिसमें रणवीर सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं।
2 min read
Deepika Padukone Ranveer Singh
Deepika Padukone Ranveer Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड कपल्स की बात करें तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सबकी फेवरेट जोड़ी है। दीपिका और रणवीर को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। दोनों को लोग बेस्ट कपल के नाम से पुकारते हैं। रणवीर भी सबके सामने दीपिका पर प्यार लुटाते हुए बिल्कुल भी नहीं शर्माते हैं। अवॉर्ड फंक्शन हो, कोई इवेंट, पार्टी या फिर पैपराजी के सामने पोज देने हो। अक्सर दोनों के बीच काफी रोमांस देखने को मिलता है। वहीं कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जिसकी कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दीपिका पादुकोण के लिए झूमकर नाचे रणवीर सिंह

दरअसल, इंस्टाहुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की कुछ वीडियोज पोस्ट की हैं। जिसमें वो अपनी धर्मपत्नी दीपिका के सामने खूब डांस कर रहे हैं। रणवीर अपनी ही फिल्म के गाने नशे से चढ़ गई गाने पर दीपिका को अपने डांस से इम्प्रेस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका भी सोफे पर आराम से बैठे रणवीर की परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं। वाइट सैंडों और ब्लैक जींस में रणवीर काफी हैंडसम लग रहे हैं। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए रणवीर ने ब्लैक टोपी और ब्लैक चश्मे पहने हैं। जिसमें वो काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं।

मां संग रणवीर सिंह की मस्ती

वहीं एक इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी मां अंजू भवनानी के साथ खूब मस्ती से डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। उनकी मां भी रणवीर को डांस में फुल टक्कर दे रही हैं। दोनों के ही मूव्ज देखने के लायक हैं। यही नहीं डांस करते हुए जब रणवीर की मां थक कर खुद को हवा करने लगती है।

तो रणवीर मां की नकल उतारते हैं। जिसे देख उनकी मां हंसने लगती है। रणवीर की मां के बर्थडे में शमिल हुए लोग दोनों के डांस को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

फिल्म '83' में आएंगे नज़र

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी फिल्म 'राम-लीला' से शुरू हुई थी। जिसके बाद काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में दोनों ने शादी कर ली। वहीं एक बार फिर से दर्शकों को दीपिका और रणवीर की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी। फिल्म '83' में दीपिका और रणवीर फिर एक साथ नज़र आएंगे।

Published on:
24 Aug 2021 12:41 pm
Also Read
View All