
मधुर भंडारकर ने दिया कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर बयान (Photo Source- Twitter/@Form_45)
Madhur Bhandarkar On Katrina Kaif Trolling: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। हाल ही में कैटरीना और विक्की मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी महोत्सव में पहुंचे थे, जहां कैटरीना कैफ को देख फिर लोगों ने बातें करना शुरू कर दिया। कोई उन्हें विक्की कौशल की मम्मी कहने लगा तो कोई उन्हें जिम जाने की नसीहत देने लगा। अब इसी बीच मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) कैटरीना के समर्थन में सामने आए हैं। मधुर भंडारकर ने इंटरनेट पर चल रही भद्दी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने 'बॉलीवुड क्रॉनिकल' से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ट्रोलर्स के इस क्रूर रवैये को "अत्यंत अपमानजनक" करार दिया और कहा, "ये बिल्कुल गलत है ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं भी काफी समय से ये खबरे देख और पढ़ रहा हूं जो बेहद अपमानजनक हैं। आपको एक इंसान को उसकी जिदंगी में अकेले छोड़ देना चाहिए। आपको किसी पर भी ऐसी भाषा और टिप्पणी देने का कोई हक नहीं है।"
कैटरीना कैफ के इंडस्ट्री में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा कि उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है। फिल्म निर्माता ने आगे कहा, "कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली (Talented) और मेहनती अभिनेत्री हैं। हम सभी एक कलाकार और एक मां के खिलाफ इस तरह के भद्दे और संवेदनशील बयानों की कड़ी निंदा करते हैं।"
बता दें, कैटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग का समना अभी से नहीं काफी समय से करना पड़ रहा है। अंबानी के कार्यक्रम से पहले वह दिवंगत फिल्म निर्माता कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ शामिल हुई थीं। कैटरीना काफी समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आईं थीं। कैटरीना की तस्वीरों को देखकर कुछ ट्रोल्स ने उन्हें उनके वजन और लुक को लेकर निशाना बनाना शुरू कर दिया था और उन्हें पहले जैसा होने की सलाह देने लगे थे।
वैसे कैटरीना के समर्थन में सिर्फ अली जफर ही नहीं, बल्कि 'खुदा हाफिज' फेम अभिनेत्री शिवलेका ओबेरॉय भी आगे आईं थीं। शिवलेका ने कैटरीना की तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोल्स पर निशाना साधा था और लिखा था कि अरे लोगों को क्या हो गया है?! यही तो असल मातृत्व (Motherhood) है!" कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी साल 2021 में हुई थी और कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत साल 2025 में किया था, इसी के बाद से लोग कैटरीना को ट्रोल करते आ रहे हैं।
Updated on:
18 Sept 2026 12:58 pm
Published on:
18 Sept 2026 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
