
ललित मोदी पर बनने जा रहा है बायोपिक (Photo Source- Instagram/lalitkmodi)
Lalit Modi biopic by Sajid Nadiadwala: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर और बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) का जीवन हमेशा से ही ग्लैमर, विवादों, करोड़ों की दौलत और सुर्खियों का केंद्र रहा है। इंडियन क्रिकेट के इतिहास को बदलकर दुनिया की सबसे अमीर लीग IPL को आकार देने वाले ललित मोदी की जिंदगी पर अब बॉलीवुड में फिल्म बनने जा रही है। खबर है कि इसे फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) अपने प्रोडक्शन बैनर 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' के तहत निर्माण करने की तैयारी कर रहे हैं।
'पिंकविला' की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ललित मोदी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। ललित मोदी के जीवन में जितने उतार-चढ़ाव और मोड़ आए हैं, वह किसी भी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं।
पिंकविला की खबर के अनुसार सूत्र ने पुष्टि करते हुए बताया, "ललित मोदी की जिंदगी में कई विविध और कठिन अध्याय रहे हैं, जिनके बारे में दुनिया बहुत कम जानती है। हमारा विचार केवल विवादों को नहीं, बल्कि सुर्खियों के पीछे छिपे उस व्यक्ति की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करना है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप और डेवलपमेंट पर तेजी से काम चल रहा है। निर्माता चाहते हैं कि शूटिंग शुरू करने से पहले कहानी को पूरी प्रामाणिकता के साथ तैयार किया जाए।"
इस बड़ी बायोपिक प्रोजेक्ट को लेकर दिलचस्प बात यह है कि जानी-मानी लेखिका और निर्माता स्नेहा रजानी इस राइटिंग और डेवलपमेंट टीम का मुख्य हिस्सा हैं। इससे पहले खुद ललित मोदी ने भी सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि उनके जीवन पर एक बायोपिक बनने जा रही है और स्नेहा रजानी इस प्रोजेक्ट की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
अब यह देखना बेहद दिलचस्प और रोमांचक होगा कि साजिद नाडियाडवाला इस भव्य बायोपिक में ललित मोदी का मुख्य किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड के किस बड़े सुपरस्टार को कास्ट करते हैं।
ललित मोदी का नाम भारतीय खेल और मनोरंजन जगत में आए सबसे बड़े बदलाव के साथ जुड़ा हुआ है। साल 2008 में जब उन्होंने टी20 क्रिकेट का सबसे भव्य स्वरूप यानी आईपीएल पेश किया, तो क्रिकेट जगत की तस्वीर हमेशा-हमेशा के लिए बदल गई। हालांकि, इसके बाद लगे कई वित्तीय आरोपों, बीसीसीआई (BCCI) से निलंबन और भारत छोड़कर लंदन बसने तक के सफर ने उन्हें लगातार विवादों में बनाए रखा।
वहीं, ललित मोदी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ भी जुड़ा है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर भी बात की थी और जब सुष्मिता सेन को ब्रेकअप के बाद गोल्ड डिगर कहा जाने लगा तो उन्होंने साफ कहा था कि हर खर्चा सुष्मिता खुद उठाती थीं। यहां तक कि मेरे बिल भी वही भरती थीं।
Updated on:
18 Sept 2026 01:30 pm
Published on:
18 Sept 2026 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
