बॉलीवुड

वीडियो: शादी से पहले रणवीर सिंह का ये सपना हुआ पूरा, दी थी इमोशनल स्पीच, भाग कर लगाया गले से

इसका एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर इमोशनल होकर स्पीच दे रहे हैं...
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 4:28 PM IST
Ranveer Singh emotional speech
Ranveer Singh emotional speech

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए ये साल व्यक्तिगत और प्रोफेशनल तौर पर बेहद सफल रहा है। साल की शुरूआत में उनकी मूवी 'पद्मावत' ने धमाल मचाया। उसके बाद उनकी शादी दीपिका पादुकोण से हुई। अब उनके एक और सपने के पूरे होने की सच्चाई सामने आई है।

रणवीर सिंह के अनुसार उनके सबसे पसंदीदा निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं रोहित शेट्टी। रणवीर की तमन्ना थी कि वे कभी रोहित के साथ काम करें। उनका ये सपना हाल ही में पूरा भी हो गया। इसका एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर इमोशनल होकर स्पीच दे रहे हैं। ये वीडियो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग पूरी होने के बाद का है।

'सिम्बा' में लीड रोल निभा रहे रणवीर ने अपनी स्पीच में रोहित को लेकर कई बातें शेयर की हैं। उनकी बातें सुनकर रोहित शेट्टी ने उन्हें गले से लगा लिया। रणवीर कहते हैं कि 'सिम्बा' ऐसी मूवी बनी है कि थियेटर फाड़ बहुत (सफल होगी) देगी। वीडियो में रणवीर सिम्बा की शूटिंग का हर लम्हा रोहित के साथ एंजाय करते देखे जा सकते हैं।

रणवीर का ये वीडियो करण जौहर, तरण आदर्श सहित कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है। आपको बता दें कि सिम्बा का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। यह मूवी 28 दिसंबर को सिनेमाघरों दस्तक देगी।

आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर ने दीपिका पादुकोण से इटली में शादी की है। उनकी शादी की रिसेप्शन पार्टीज बेगलुरू और मुंबई में आयोजित की गई हैं।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन