बॉलीवुड

Deepfake Video के खिलाफ रणवीर सिंह ने कराई FIR दर्ज, स्पोकपर्सन ने दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में डीपफेक वीडियो का शिकार होते नजर आए। इस डीपफेक वीडियो के खिलाफ एक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस बात की जानकारी उनके स्पोकपर्सन ने दी है।

less than 1 minute read
Apr 22, 2024

रणवीर सिंह का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में कथित तौर पर उन्हें अपने पॉलिटिकल ओपिनियन को रखते हुए देखा गया है। वीडियो देखने में रियल लग रहा है, जिसमें एक्टर की हाल की वाराणसी ट्रिप को दिखाया गया है। इस ऑडियो को बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही एक्टर को इस वीडियो के बारे में पता चला था तो उन्होंने फैंस को आगाह कर दिया था। अब इस वीडियो के मामले में नया अपडेट सामने आई है।

रणवीर सिंह के डीपफेक वीडियो से जुड़ी अपडेट आई सामने

रणवीर के डीपफेक वीडियो के बनाने के बारे में लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह के ऑफिशियल स्पोकपर्सन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात की पुष्टि की है। अपडेट के मुताबिक, एक FIR दर्ज की गई है और साइबर क्राइम सेल द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

रणवीर सिंह से पहले इन सेलेब्स के वायरल हुए डीपफेक वीडियो

रणवीर से पहले उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं। केवल ये नहीं कटरीना कैफ से लेकर रश्मिका मंदाना भी इसका शिकार हुईं थीं।

Also Read
View All

अगली खबर