बॉलीवुड

‘बाजीराव मस्तानी’ से तुलना करने पर अर्जुन कपूर ने दिया जवाब, कहा- मुझे इस बात की खुशी है कि…

जब अर्जुन से पूछा गया कि क्या उनके करीबी दोस्त रणवीर ने किरदार में समानता को लेकर उन्हें कोई संदेश दिया? तो इस पर अभिनेता ने कहा...
2 min read
Nov 24, 2019
ranveer singh arjun kapoor
ranveer singh arjun kapoor

अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उनके दोस्त व अभिनेता रणवीर सिंह उनकी आगामी पीरियड फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर देख कर काफी उत्साहित हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है कई लोगों ने रणवीर की साल 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के किरदार के लुक से इस फिल्म के लुक की तुलना की। 'पानीपत' में अर्जुन मराठा योद्धा सदाशिव राव भाउ का किरदार निभा रहे हैं।

जब अर्जुन से पूछा गया कि क्या उनके करीबी दोस्त रणवीर ने किरदार में समानता को लेकर उन्हें कोई संदेश दिया? तो इस पर अभिनेता ने कहा, 'रणवीर ट्रेलर देखकर काफी उत्साहित हुए और मुझे इस बात की खुशी है। देखिए, अभिनेता होने के अलावा हम अच्छे दोस्त भी हैं। हम नियमित तौर पर अभिनय और किरदारों के बारे में चर्चा नहीं कर सकते हैं। हम कलाकार के तौर पर एक ही शैली की फिल्में कर सकते हैं, लेकिन इन फिल्मों की कहानियां अलग हैं। हम हमेशा एक दोस्त की तरह मिले हैं और हमारी बातचीत भी दोस्ती तक ही रही है।'

आपको बता दें कि फिल्म 'पानीपत' का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा कृति सैनन और संजय दत्त प्रमुख भूमिका में हैं।

Published on:
24 Nov 2019 05:49 pm