सीढ़ियों पर बैठे नजर आए रणवीर: सोनम की पूरी शादी पार्टी की सबका अटैंशन अपनी ओर अगर किसी ने खींचा तो वो हैं रणवीर सिंह। महफिल की शान बने रणवीर सिंह की
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर्स की खबरें पूरे बी टाउन में मशहूर है। दोनों ने अपनी शादी की आधिकारिक तौर पर पुष्टी तो नहीं की लेकिन खबरों की मानें तो दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में दीपिका तो नहीं पहुंच सकीं लेकिन उनके 'बीएफ' रणवीर सिंह ने शादी में खूब धमाल मचाया। लेकिन शादी के बीच जब वह कुछ पल के लिए अकेले हुए तो उन्हें किसी की याद सताने लगी और वह अपने किसी को मैसेज करने में बिजी हो गए। आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं जी हां दीपिका की। उस दौरान की रणवीर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सीढ़ियों पर बैठे नजर आए रणवीर:
सोनम की पूरी शादी पार्टी की सबका अटैंशन अपनी ओर अगर किसी ने खींचा तो वो हैं रणवीर सिंह। महफिल की शान बने रणवीर सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह होटल की सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे है। तस्वीर से साफ है कि रणवीर सिंह किसी को मिस कर रहे हैं, इसी वजह से वह भीड़ से दूर अकेले बैठे किसी को मैसेज करने में बिजी हैं। मैसेज ही नहीं उन्हें वह कॉल पर बात करते दिख रहे हैं। उस वक्त करीब 3 बज रहे थे। क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका को याद कर रहे हैं? ऐसा रणवीर सिंह के फैन्स का कहना है। मंगलवार को रणवीर जहां मुंबई में थे, तो दीपिका उनसे हजारों किलोमीटर दूर कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस में मौजूद थीं।
बिजनेसमैन से हुई सोनम की शादी:
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूज के साथ 8 मई को पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार हुई है। उनकी शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगाया। शादी की सभी रस्में काफी धूमधाम से मनाया गया। वहीं रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के खान ने मानों पार्टी का रंग और भी गहरा कर दिया हो। इनके अलावा अक्षय कुमार , शाहिद कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन , करीना कपूर खान, आलिया भट्ट , कैटरीना कैफ गेस्ट लिस्ट में शामिल हुए।