Ranveer Singh Receives Threat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी मिलने की खबर ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
Ranveer Singh Receives Threat: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में अभिनेता को कथित तौर पर धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि इस धमकी में सीधे तौर पर रणवीर से करोड़ों मांगे गए हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
रणवीर सिंह के चाहने वालों के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। रणवीर को धमकी भरा मैसेज व्हाट्सऐप वॉइस के जरिए आया है, जिसमें उनसे करोड़ों की मांग की गई है। इसके बाद रणवीर के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस भी रणवीर की शिकायत के बाद चौकन्ना हो गई है।
बता दें कि 31 जनवरी आधी रात को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई. रोहित शेट्टी के घर बाहर 5 राउंड फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था. मुंबई पुलिस इसकी जांच में लगी है. इस मामले में अभी तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि इस मामले में जो हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी आसाराम फासले गिरफ्तार हुआ है वो पिछले 4 सालों से गैरेज मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था। इससे पहले एक्टर सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी. ये फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई थी.