
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल Ranveer Singh And Deepika Padukone ने 4 महीने पहले इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। इसके बाद से यह कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कई बार दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की बुरी और अच्छी आदतों को लेकर चर्चा कर चुकी हैं। अब रणवीर सिंह ने दीपिका और अपनी एक आदत का खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका काफी सख्स मिजाज वाली हैं। दीपिका को देर रात घर से बाहर और बिना खाना खाए घर से निकलना दोनों ही आदतें पसंद नहीं हैं। इन सब चीजों को लेकर वह काफी सख्स रवैया अपनाती हैं।
मैंने दीपिका से बहुत कुछ सीखा
रणवीर ने कहा, 'मैंने दीपिका से बहुत कुछ सीखा है। मुझे नहीं लगता कि मैं कोई भी काम उनकी आवाज सुने बिना कर सकता हूं। किसी चीज को खरीदते वक्त भी मेरे साथ ऐसा ही होता है। शॉपिंग के समय वह मुझसे हमेशा कहती हैं कि पता करो ये चीज कितने की है। इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका से जुड़ी कई बातें बताई।
ओरिजिनल तो मेरे पास है
हाल ही में दीपिका पादुकोण को वक्स स्टैच्यू लंदन के म्यूजियम मैडम तुसाद में बनाया गया है। इस स्टैच्यू के अनावरण के लिए दीपिका और रणवीर सिंह हाल ही में लंदन गए थे। इस दौरान दीपिका और रणवीर दोनों काफी एक्साइटेड नजर आए थे। दीपिका अपने स्टैच्यू के साथ सेल्फी लेती नजर आईं वहीं रणवीर को स्टैच्यू को निहारते दिखे थे। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टैच्यू की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा था, 'डीपी 2.0 ओरिजिनल वाली तो मेरे पास है।'