बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण से पहले इन एक्ट्रेसेज़ पर दिल हार बैठे थे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और दीपिका ने छह साल डेट करने के बाद की शादी दीपिका से पहले रणवीर ने इन एक्ट्रेसेज़ को भी किया है डेट

3 min read
Mar 19, 2021
Ranveer Singh's Alleged Love Affairs Before Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। हो भी क्यों न, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में जो दी हैं। 'रामलीला', 'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्में कर रणवीर ने खुद को साबित किया है। फिल्मों के अलावा दीपिका पादुकोण के साथ उनका रोमांस भी हमेशा सुर्खियां बटोरता है। दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल कहे जाते हैं। हाथों में हाथ डाले दोनों को कई बार स्पॉट किया जाता है। 'रामलीला' फिल्म से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। छह साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी की। लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका से पहले रणवीर किन-किन हसिनाओं पर अपना दिल हार बैठे थे?

1. अहाना देओल
इस बारे में कम ही लोग जानते हैं कि रणवीर हेमा मालिनी और धर्मेंद की लाडली बेटी अहाना देओल को डेट कर चुके है। ऐसी खबरें है कि कॉलेज के दिनों में रणवीर और अहाना एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। इसके पीछे वजह बताई जाती है कि आदित्य रॉय कपूर के कारण अहाना ने रणवीर से रिश्ता तोड़ दिया था। कॉफी विद करण शो में रणवीर ने कहा था कि आदित्य पर कॉलेज के दिनों में हर लड़की मरा करती थी।

2. अनुष्का शर्मा
रणवीर ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन हिट रही। वहीं, दोनों रियल लाइफ में भी डेट करने लगे। कहा जाता है कि अनुष्का रणवीर के लिए काफी सीरियस थीं लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। ब्रेकअप के बाद रणवीर ने अनुष्का के लिए कहा था कि वह एक प्यार से भरपूर इंसान हैं। रणवीर से ब्रेकअप के बाद अनुष्का की जिंदगी में विराट कोहली की एंट्री हुई और आज दोनों खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं।

3. परिणीति चोपड़ा
रणवीर और परिणीति ने फिल्म 'लेडीज़ vs रिक्की बहल' और 'किल दिल' में साथ काम किया था। इस दौरान ऐसी खबरें थीं कि दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की।

4. सोनाक्षी सिन्हा
रणवीर सिंह की फिल्म लूटेरा साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। लेकिन इस फिल्म के रिलीज से पहले ही दोनों के अफेयर की खबरें उड़ रही थीं। दोनों को पाली हिल में हाथों में हाथ डाले भी देखा गया था। इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू में रणवीर ने सोनाक्षी के साथ डेट पर जाने की इच्छा जताई थी। ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं।

Published on:
19 Mar 2021 11:15 am
Also Read
View All