रणवीर दीपिका बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल हैं सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दसूरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल हैं। जब से दोनों की शादी हुई है तब से ही अपने करियर और पर्सनल लाइफ को दोनों ने काफी अच्छे से हैंडल किया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों का प्यार दिख जाता है और ये तो सभी जानते हैं कि रणवीर दीपिका पर अपनी जान छिड़कते हैं, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि दीपिका पादुकोण भड़क ऊठीं?
दरअसल, पिछले दिनों दीपिका पादुकोण ने अपने रिमार्क कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इस पर रणवीर ने उन्हें ट्रोल करते हुए कमेंट किया था। बस इसी बात पर दीपिका ने भी अपने पति को शानदार तरीके से जवाब दिया। दीपिका ने रणवीर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'तुम्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा ।' दीपिका के फनी कमेंट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, उनके कमेंट को अबतक 30 हजार यूजर ने लाइक किया है।
अब आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी पोस्ट थी जिसपर रणवीर ने दीपिका को ट्रोल कर दिया। दीपिका ने अपने स्कूल के रिपोर्ट कार्ड की फोटो शेयर की थी जिसमें दीपिका के रिमार्क्स में लिखा था- दीपिका बहुत बात करती हैं, दीपिका को निर्देशों का पालन करना सीखना चाहिए। इस पर रणवीर ने टीचर के साथ सहमति जताते हुए लिखा, "हां, टीचर मैं आप से सहमत हूं।"