बॉलीवुड

खुद के बनाए गानों में ही फंस गए Badshah, पुलिस के देखते ही भागने पर ‘आंटी पुलिस बुला लेगी..’ जैसे गानों पर उड़ रहा मजाक

रैपर बादशाह खुद के गाने पर हो रहे हैं ट्रोल देर रात पार्टी में पुलिस के पहुंचते ही भाग निकले थे सोशल मीडिया पर बादशाह का बना मजाक

2 min read
Dec 23, 2020
Badshah

नई दिल्ली | सोमवार की रात को बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa), क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina), सुजैन खान (Sussanne Khan) और रैपर बादशाह (Badshah) समेत 34 लोगों के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसके बारे में उन्होंने भी कभी सोचा नहीं होगा। पुलिस ने मुंबई के ड्रैगन फ्लाई क्लब में रात ढाई बजे के आसपास छापा मारा और कुछ सेलेब्स को पकड़ भी लिया था। हालांकि रैपर बादशाह वहां पीछे के गेट से भाग निकले थे। अब इसी को लेकर बादशाह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। गुरु रंधावा, सुरेश रैना और सुजैन खान की तरफ से सफाई भी पेश की गई लेकिन बादशाह बिल्कुल गायब ही हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्ही के गाने पर उनका मजाक बन गया है।

बादशाह ने साल 2014 में फिल्म खूबसूरत के लिए एक गाना अभी तो पार्टी शुरू हुई है गाया था। इस गाने में बादशाह खुद भी नजर आए थे। इस गाने की एक लाइन पर लोग बादशाह के खूब मजे ले रहे हैं।

गाने में बादशाह बोलते हैं- आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल। इसी लाइन पर बादशाह की खूब टांग खिंचाई की जा रही है। बादशाह के कई गानों पर उनका मजाक बनाया जा रहा है। एक गाने के बोल थे- सांसे जाए अटक अटक। जिसको लेकर भी लोग मीम बना रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बादशाह गाने में तो बहुत दबंग दिखाते हैं लेकिन असलियत में वो पुलिस से डरकर भाग गए।

बता दें कि कोरोना वायरस को लगातार बढ़ता देख महाराष्ट् सरकार ने 5 जनवरी तक रात 11 बजे के बाद फर्फ्यू लगाया हुआ है। ऐसे में इन सेलेब्स कोविड-19 (Covid-19 guidelines) का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। जिसके तहत धारा 188, 269 और 34 पर केस दर्ज किया गया है। कारण गिरफ्तारी किया गया।

Published on:
23 Dec 2020 05:10 pm
Also Read
View All