बॉलीवुड

आखिर क्यों सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई को मिल रही मौत की बद्दुआएं, जानें वजह

Rashmi Desai on social media: इन दिनों एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर बहुत बुरी तरह ट्रोल हो रही है...देखें
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2025, 4:26 PM IST
आखिर क्यों सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई को मिल रही मौत की बद्दुआएं, जानें वजह
रश्मि देसाई (फोटो सोर्स : रश्मि देसाई X)

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई नागिन सीरियल से चर्चा में आई है। साथ ही रश्मि देसाई की दोस्त सेफाली जरीवाला के निधन के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत बुरी तरह ट्रोल हो रही है, और फैंस उनको मरने तक की बद्दुआएं दे रहे है। आप सोच रहे होंगे की, फैंस इतना कैसे कोस सकते है। आखिर उन्होंने ऐसा क्या कर दिया। तो आइए जानें कि क्या है इसकी वजह।

सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई को मिल रही बद्दुआएं

रश्मि देसाई ने अभी कुछ घंटे पहले ही अपनी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस फोटो में वो बोल्ड लुक में सफेद शर्ट में नजर आ रही है। जिसमें उन्होंने लाइट मेकअप भी किया है। मौनसून में एक्ट्रेस ने अपनी अदा को दिखाया है। एक्ट्रेस का ये अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को रास नहीं आ रहा है। फैंस का कहना हैं कि बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई के साथ काम कर चुकी शेफाली जरीवाला की हाल ही में मौत हुई है।

फैंस ने कहा- अगला नंबर आपका है

रश्मि को ऐसे में थोड़ा तो सबर करना चाहिए था। वो आपकी दोस्त थी, और ऐसे में आप फोटोशूट शेयर करने में बिजी चल रही हैं। कई फैंस ने तो रश्मि देसाई को मर जाने को कहा और कइयों ने उन्हें बद्दुआ भी दिया हैं। तो वहीं एक ने तो इतना तक कह दिया कि अब अगला नंबर आपका ही है। फैंस रश्मि देसाई से बहुत नाराज हैं। बता दें कि रश्मि देसाई ने अभी इस पर कोई भी बयान नहीं दिया है। वो चुप्पी सादें हुए है। हलांकि हेटर्स की वजह से रश्मि देसाई सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं। इसके अलावा रश्मि देसाई ने अभी टीवी की दुनिया से भी दूरी बनाई हुई है।

Updated on:
2 Jul 2025, 4:26 PM IST
Published on: