बॉलीवुड

43 की उम्र में रवीना को ​फैन से मिला शादी का आॅफर, रवीना ने दिया चौंकाने वाला जवाब

एक यूरज ने रवीना से पूछा, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'
2 min read
Jun 07, 2018
raveena tandon
raveena tandon

90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेज में शुमार रवीना टंडन की खूबसूरती के चर्चे तो बहुत हुआ करते थे। रवीना के हुस्न के दीवाने आज भी मौजूद हैं। आज भी लोग उनसे शादी करने की ख्वाहिश रखते हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत है हाल में रवीना को एक फैन सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज किया। उसने रवीना से सीधे पूछा, 'Would you marry with me'। इस पर रवीना ने बेहद ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

रवीना टंडन की फैन फॅलोइंग की बात की जाए तो आज भी लोग उनके दीवाने हैं। यही नहीं खुद रवीना भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर कई सामाजिक मुद्दो पर अपनी राय रखते देखा गया है।

हाल ही में उन्होंने बताया कि किस तरह विरोध कर रहे भारतीय किसानों समर्थन करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,

मैं उन सभी किसानो की तहे दिल की सम्मान करती हूं। जो लगातार बिन रुके अपना धरना जारी रखते हुए भी गरीब और जरुरत मंदों की मदद करते हैं। मैं दुआ करती हूं कि हमारे अन्नदाओं को उनका सही सम्मान मिले। # आदरणीय # जयजवान जयकिसन मैं प्रार्थना करती हूं कि उनकी मांग जल्द ही पूरी की जाए! हमारे अन्नदाओं को उपेक्षा के बजाय सम्मानित किया जाना चाहिए।

उनकी इस पोस्ट पर सभी ने अपने-अपने तरीके से कमंट्स किए। लेकिन एक ऐसा यूजर था जिसने उनके इस पोस्ट पर किसानो के बारे में न लिख कर अपने दिल की बात लिख दी। बता दें कि एक यूरज ने रवीना से पूछा, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'

उसके इस पोस्ट को रवीना से सीरियस लेते हुए उसपर कमेंट किरते हुए लिखा , 'माफ करना यार, आपने पूछने में 13 साल लेट कर दिया हैं...'

Published on:
07 Jun 2018 11:14 am