बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस पर लगा बुजुर्ग महिलाओं के साथ मार-पीट का आरोप, पुलिस ने दिया बयान, जानें क्या है सच्चाई

Raveena Tandon News: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस आरोप पर अब पुलिस का बयान सामने आया है। आइए जानते हैं कि इस मामले पर पुलिस ने क्या कहा है।

2 min read
Jun 03, 2024

Raveena Tandon News: एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कुछ लोगों के बीच घिरी हुई नजर आ रही हैं। मोहम्मद नाम के एक शख्स ने उन पर आरोप लगाया है कि रवीना ने नशे की हालत में उनकी मां के साथ मारपीट की। अब इस पूरे मामले पर पुलिस का रिएक्शन सामने आया है।

सीसीटीवी से मिली यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना पर लगे मारपीट के आरोप के बारे में पुलिस ने कहा, ''सीसीटीवी फुटेज चेक की गई है और ये पता चला है कि रवीना का ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था। पीछे से मोहम्मद का परिवार सड़क पार कर रहा था। तभी उन लोगों ने ड्राइवर को रोका और कहा कि गाड़ी बैक करने से पहले ये चेक करना चाहिए कि कोई गाड़ी के पीछे है तो नहीं। उसके बाद बहस शुरू हो गई। बहस के बीच गाली-गलौज भी हुई। उसके बाद रवीना वहां ये देखने पहुंची कि आखिर क्या हुआ है। वहीं, जब उन्होंने भीड़ से ड्राइवर को बचाने की कोशिश की तो फिर लोगों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। जिसके बाद रवीना ने खार पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन पर लगा मारपीट का आरोप, नशे में चूर दिखी एक्ट्रेस! Video वायरल

पुलिस ने बताई सच्चाई

रवीना पर लगे आरोप को मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने गलत बताया है। पुलिस ने ये भी कहा कि घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है और ना रवीना नशे में थीं। दरअसल, उस शख्स ने ये भी आरोप लगाया था कि मारपीट में उसकी मां का सिर फट गया है। हालांकि, अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है। रवीना या फिर उनके ड्राइवर ने कोई मारपीट नहीं की।

Published on:
03 Jun 2024 08:03 am
Also Read
View All

अगली खबर