8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रवीना टंडन पर लगा मारपीट का आरोप, नशे में चूर दिखी एक्ट्रेस! Video वायरल

Raveena Tandon: एक्ट्रेस रवीना टंडन पर देर रात मारपीट करने और रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगा। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Raveena Tandon Allegedly Accused Of Rash Driving And Assaulting The Victims Video

Raveena Tandon Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसमें गुस्साई भीड़ उन्हें घेरे है और उन पर हमला करने को तैयार दिख रही है। एक्ट्रेस पर मुंबई के बांद्रा इलाके में देर रात मारपीट करने और रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगा है।

एक्ट्रेस रवीना टंडन वीडियो (Raveena Tandon Video) में बार-बार कह रही है कि ‘मत मारो प्लीज..’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कल रात को रवीना के ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग करने और रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर 3 लोगों को टक्कर मारने का आरोप है।
यह भी पढ़ें OTT पर रिलीज हो रही रवीना टंडन की ‘कर्मा कॉलिंग’, साजिश-सस्पेंस से भरी है इस सीरीज की कहानी

वायरल वीडियो में एक शख्स कह रहा है-"तुम्हें जेल में रात बितानी पड़ेगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।" वहीं एक्ट्रेस रवीना लोगों से वीडियो रिकॉर्ड न करने का अनुरोध करती दिख रही हैं। जब लोग भड़क गए तो रवीना कहती हैं-’प्लीज डोंट हिट।’
कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस भी नशे में थीं और पीड़ितों से गाली-गलौज भी की।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

फिलहाल इस घटना पर रवीना टंडन (Raveena Tandon) या फिर उनकी टीम का कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।