बॉलीवुड

रवि तेजा नाच नाचकर खाते दिखे आइसक्रीम के साथ गाजर का हलवा

रवि तेजा नाच नाचकर खाते दिखे आइसक्रीम के साथ गाजर का हलवा
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2021, 9:49 PM IST
रवि तेजा नाच नाचकर खाते दिखे आइसक्रीम के साथ गाजर का हलवा
रवि तेजा नाच नाचकर खाते दिखे आइसक्रीम के साथ गाजर का हलवा

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में रवि वर्कआउट से पहले नाच नाचकर आईस्क्रीम के साथ गाजर का हलवा खाते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अभिनेता रवि तेजा की फिल्म क्रेक हाल ही में रिलीज हुई है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। अब उनकी अगली फिल्म खिलाड़ी आ रही है। जिसकी एक झलक भी शेयर की गई है। रवि तेजा ने जिम से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में कटोरी और चम्मच है, जिसमें वे आइसक्रीम के साथ गाजर का हलवा खाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।जिसके कैप्शन में लिखा है, "वर्कआउट से पहले आइसक्रीम के साथ गाजर का हलवा"

आपको बता दें कि रवि तेजा का पूरा नाम रवि शंकर राजू भूपतिराजू है, वह तेलुगू एक्टर हैं और वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 1990 में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में की थी।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा