बॉलीवुड

संगीत के सितारों से रोशन हुआ ‘इंडिया म्यूजिक समिट’ का मंच

म्यूजिकॉन्सेप्ट्स की ओर से आयोजित इस समिट का पैट्रन राजस्थान पत्रिका है। इस फेस्ट में सिंगर आशा घोसले, गीतकार प्रसून जोशी, राशिद अली, शिव कुमार शर्मा, राजन-साजन मिश्र, शुजात खान, जावेद अली, सुनिधि चौहान जैसी नामचीन हस्तियां ....

less than 1 minute read
Oct 04, 2019
India Music Summit 2019

म्यूजिक के महाकुंभ रेमंड एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट का आगाज शुक्रवार को होटल फेयरमॉन्ट में हो गया है। छह अक्टूबर तक चलने वाले इस समिट के मंच पर संगीत के जाने-माने कलाकार और एक्सपर्ट ने शिरकत की और अपनी खास प्रस्तुतियां भी दी। म्यूजिकॉन्सेप्ट्स की ओर से आयोजित इस समिट का पैट्रन राजस्थान पत्रिका है। इस फेस्ट में सिंगर आशा घोसले, गीतकार प्रसून जोशी, राशिद अली, शिव कुमार शर्मा, राजन-साजन मिश्र, शुजात खान, जावेद अली, सुनिधि चौहान जैसी नामचीन हस्तियां रूबरू होंगी। होटल ग्रांड बॉलरूम में दोपहर 2 बजे उद्घाटन समारोह से समिट का शुभारभ हुआ।

शुभारभ के बाद 'द फ्यूचर ऑफ म्यूजिक' सेशन में विश्व के सबसे तेज पियानो प्लेयर लिडियन नाधास्वरम ने प्रस्तुति दी। इसके बाद 'शेपिंग ब्रिलिएंस - वॉट इट टेक्स टू बी अ मेस्ट्रो' सेशन में लिडियन नाधास्वरम एवं वर्षा नाधास्वरम ने चर्चा की। फिर 'म्यूजिक मंत्रा: द ब्रिलियंट ऑफ टू 17 ईयर्स ओल्ड' और मोहमद अमान ने अपनी प्रस्तुति पेश की।

Published on:
04 Oct 2019 05:58 pm
Also Read
View All