बॉलीवुड

Race 3: बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिखे सलमान, स्टंट सिखा रहे हॉलीवुड के स्टंटमैन

मूवी के स्टंट सींस को हॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन टॉम स्ट्रथर्स ने तैयार करवाया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2018, 1:59 PM IST
race 3
race 3

मुंबई। इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म ‘रेस 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हर दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अब तक फिल्म के 7 पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। हर पोस्टर के साथ फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा किया गया है। हाल ही में फिल्म के सेट से वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें सलमान खान बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। लीक हुए वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'रेस 3' एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होगी।

वीडियो में दिखा सलमान का खतरनाक स्टंट:
'रेस 3' के लीक हुए वीडियो में सलमान बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कभी गिरते पेड़ों के नीचे से निकल रहे हैं। तो कभी बाइक से लंबी छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में रेमो डिसूजा भी उनको स्टंट की बारीकियां बताते नजर आ रहे हैं।

हॉलीवुड कोरियोग्राफर सिखा रहे स्टंट:
फिल्म 'रेस 3' में एक खास बात ये भी है कि फिल्म में किए जा रहे सारे स्टंट्स को हॉलीवुड के स्टंटमैन सिखा रहे हैं। इस मूवी के स्टंट सींस को हॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन टॉम स्ट्रथर्स ने तैयार करवाया है। वह सलमान के एक-एक स्टंट को नए हॉलीवुड एक्शन स्टाइल में कराने की कोशिश में लगे हैं।

जल्द ही हो सकता है फिल्म का टीजर आउट:
खबरों की मानें तो अगले वीक 'रेस 3' का टीजर लॉन्च किया जा सकता है। इस फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वह इस फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं सलमान भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

'रेस 3' की स्टार कास्ट:
'रेस 3' में सलमान के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर , जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जा सकती है।

सलमान की अगली फिल्म 'भारत':
'रेस 3' की शूटिंग खत्म होते ही सलमान फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म 'ओड टु माय फादर' की ऑफिशल हिंदी रीमेक होगी।

Published on: