
अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म भूमि का प्रमोशन बहुत ही जोरों से कर रहे हैं। हर इवेंट, हर रिएलिटी शो में जाकर वे अपनी टीम के साथ पहुंच जाते हैं। हाल ही वो एक ऐसे ही टीवी शो में पहुंचे और फिल्म थानेदार से जुड़े वाकये का खुलासा कर दिया, जिसके बारे में उनके फैंस अंजान थे। जी हां, फिल्म ‘भूमि’ के प्रचार के लिए शो के सेट पर पहुंचे अभिनेता संजय दत्त को अपने फेमस डांस नंबर ‘तम्मा तम्मा...’ की यादें ताजा हो उठीं।
देखें वीडियो-
जी, शो में जब एक कंटेस्टेंट ने ‘तम्मा तम्मा’ गाया, तो संजय भावुक हो गए और उन्होंने बताया, ‘मुझे वो वक्त याद है, जब मुझे ‘तम्मा तम्मा’ की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए कहा गया। जैसे ही मुझे पता चला कि मुझे माधुरी के साथ डांस करना है तो मैं नर्वस हो गया, क्योंकि मैं कौए जैसा डांस करता था। 16 दिनों तक अभ्यास किया। मैं बेहद डरा हुआ था, लेकिन आखिरकार मैंने इसे पूरा किया।’
एक दौर था, जब संजय दत्त को माधुरी दीक्षित बहुत पसंद थीं, मगर शादी के बाद शायद पसंद बीवी ही हो जाती है, यही सच भी है। इस जोड़ी ने एक समय पर्दे पर खूब धमाल मचाया था। बात चाहे फिल्म थानेदार की हो या फिर जय देवा, साजन, खलनायक, साइबां, खतरों के खिलाड़ी, इलाका, कानून अपना-अपना और जमीन...सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। जहां तक उनकी आने वाली फिल्म भूमि की बात है, तो उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अदिती राव हैदरी, शरद केलकर और सिद्धांत गुप्ता की भी मुख्य भूमिकएं हैं। यह फिल्म 22 सितम्बर को रिलीज हो रही है।