बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ में अब होगा असली खेला… मिलेगा सरप्राइज ट्विस्ट! रेहमान डकैत की धमाकेदार वापसी?

Dhurandhar 2 Update: ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ के बाद इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय खन्ना अपने लोकप्रिय किरदार रेहमान डकैत के साथ वापसी कर सकते हैं।
2 min read
Jan 14, 2026
dhurndhar
‘धुरंधर फिल्म’ का एक सीन। रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना (इमेज सोर्स: एक्स)

Dhurandhar 2 Update: दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने अब तक कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते और नए रिकॉर्ड बनाते हुए खुद को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित किया है। दर्शकों ने न सिर्फ फिल्म को, बल्कि इसके किरदारों को भी बेहद पसंद किया। फिल्म की रिपीट वैल्यू का बड़ा कारण इसके दमदार और यादगार कैरेक्टर्स रहे। इन्हीं में से एक किरदार है रेहमान डकैत का, जिसे अक्षय खन्ना ने बखूबी निभाया। हालांकि फिल्म में इस किरदार की मौत हो जाती है, जिसके चलते दर्शक और फैंस इस असमंजस में थे कि ‘धुरंधर 2’ में वे इस किरदार को मिस करेंगे। अब इस किरदार और अक्षय खन्ना के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।

रेहमान डकैत की अनकही कहानी

‘धुरंधर’ में दर्शकों ने रेहमान डकैत को देखा जरूर, लेकिन उसका अतीत और असली कहानी पूरी तरह सामने नहीं आ पाई। दर्शकों के बीच अक्षय खन्ना के इस किरदार की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने इसे वापस लाने का मन बनाया है।
‘फिल्मफेयर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना ‘धुरंधर 2’ में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म के लिए करीब एक हफ्ते की शूटिंग करेंगे। मेकर्स उनके किरदार को और विस्तार देने के साथ-साथ उसकी बैकस्टोरी भी दिखाने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो रेहमान डकैत एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ सकता है। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नही किया है।

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट

‘धुरंधर 2’, 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एक बार फिर आदित्य धर ने किया है, पर इस बार ‘धुरंधर 2’ को सोलो रिलीज नहीं मिल पाएगी, जैसा कि पिछली बार ‘धुरंधर’ के साथ हुआ था। 19 मार्च को ही अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘टॉक्सिक’ का टीजर यश के जन्मदिन, 8 जनवरी को रिलीज किया गया था। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

Updated on:
14 Jan 2026 09:22 pm
Published on:
14 Jan 2026 09:22 pm
Also Read
View All
‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’

“ग्लेशियर टूटने से 2 दिन पहले रद्द हुआ वीजा!”, कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर रवीना टंडन ने बताया कैसे महादेव ने बचाई जान

Pyre First Review: फिल्म देखकर क्यों उदास हुए विवेक अग्निहोत्री? विनोद कापड़ी की ‘पायर’ ने छेड़ी उम्र, पलायन और अकेलेपन की कहानी