बॉलीवुड

Rekha ने जाह्ववी कपूर को किया फेल, 69 साल की उम्र में खूबसूरती के कायल हुए फैंस, VIDEO

Rekha Video: अमिताभ बच्चन का सच्चा प्यार कही जाने वाली एक्ट्रेस रेखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

2 min read
Aug 02, 2024
रेखा का वीडियो हुआ वायरल

Rekha Video: बॉलीवुड की खूबसूरती में चार चांद लगाती एक्ट्रेस रेखा की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रेखा जब भी किसी इवेंट या सेलिब्रेशन में जाती हैं, वह सारी लाइमलाइट लूट लेती है। ऐसा ही हुआ जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ के प्रीमियर में। यहां रेखा पहुंची तो एक अलग ही रौनक आ गई। हर कोई उनके लुक का दीवाना हो गया। साड़ी में रेखा ने अपना जलवा बिखेरा। फैंस इस वीडियो से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो में रेखा अपना सारा प्यार जाह्नवी कपूर पर बरसाती नजर आईं।

रेखा और जाह्नवी का उलझ के प्रीमियर से वीडियो (Rekha And Janhvi Kapoor Video)

रेखा अक्सर अपने लुक और फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में रेखा जाह्नवी कपूर की नई फिल्म उलझ जो गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई उसके प्रीमियर में पहुंची। अब जाह्नवी कपूर और रेखा दोनों की साथ में ढेर सारी फोटोज वायरल हो रही हैं। इसमें साफ देखा जा रहा है कि रेखा जाह्नवी कपूर का एक मां की तरह हौसला बढ़ा रही हैं। वीडियो में रेखा जी ने हमेशा की तरह साड़ी में पहनी हुई थी। इसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जाह्नवी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर क शॉर्ट ड्रेस पहना था। दोनों का गले मिलते हुए और रेखा का उलझ एक्ट्रेस को किस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

रेखा बाद में जाह्नवी की फिल्म उलझ के पोस्टर पर भी प्यार करती नजर आईं। वो पोस्टर में जाह्नवी को देखकर फ्लाइंग किस करती दिखीं। अब दोनों के इस प्यार भरे पल को देख फैंस रिएक्शन दे रहे हैँ। एक फैन ने लिखा- “रेखा एक बेहद अच्छी इंसान और मां दोनों हैं।” दूसरे ने लिखा, “रेखा श्रीदेवी की काफी अच्छी दोस्ती रही हैं।” तीसरे ने लिखा, “रेखा और जाह्ववी कपूर के बॉन्ड को देखकर लग रहा है कि वह रेखा को मौसी मानती हैं।” एक अन्य ने लिखा, “काश श्रीदेवी भी यहां होतीं।”

Also Read
View All

अगली खबर