बॉलीवुड

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं रेखा, आम औरत की तरह बिताना चाहती थीं जिंदगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही हैं। रेखा का एक इंटरव्यू बहुत सुर्खियां बंटोर है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो कभी हीरोइन बनना ही नहीं चाहती थीं।

3 min read
Rekha revealed she never wanted to be an actor, just a wife and mother

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा में से एक हैं। उन्होंने कई दिग्गज अभिनेताओं संग सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। आज भी रेखा लाखों लोगों की प्रेरणा हैं। रेखा ने बेहद ही कम उम्र में एक्टिंग करियर में कदम रखा था। वैसे रेखा के फैंस को ये जानकर हैरानी होगी कि रेखा कभी भी एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं। इस बात का खुलासा रेखा ने एक इंटरव्यू में किया था। रेखा ने बताया था कि वो एक आम महिला की तरह ही अपना जीवन बिताना चाहती थीं। जानिए रेखा की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी किस्से।

आम महिलाओं की तरह जिंदगी जीना चाहती थीं रेखा

एक्ट्रेस रेखा हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया कि वो आम महिला की तरह से अपनी जिंदगी बिताना चाहती थीं। वो चाहती थीं कि उनके पास एक प्यार करने वाला पति हो। एक शख्स उनके पास ऐसा हों, जो उनका खूब ध्यान रखें। रेखा ने बताया कि वो कई सारे बच्चों की भी वो देखभाल करना चाहती थीं।

जलते थे रेखा के दोस्त

यही नहीं रेखा ने ये भी बताया कि जब भी उनकी फिल्में सुपरहिट होती थी। तो उनकी दोस्तों को उनसे जलन होने लगती थी। रेखा ने बताया कि साल 1970 में उनकी फिल्म 'उसावन भादो' आई थीं, लेकिन जब वो स्कूल में आईं थीं तब उनके दोस्तों को लगता था कि वो कभी हीरोइन बन ही नहीं सकती थीं। लेकिन जब उनकी फिल्म हिट हुआ तो फिर उन्हें खूब तवज्जों मिलने लगी। रेखा ने बताया कि उस वक्त उनके दोस्त उनसे जलने लगे थे।

1 साल में ही हुई रेखा के पति की मौत

वैसे आपको बता दें असल जिंदगी में रेखा की ये कि इच्छाएं पूरी नहीं हो पाईं। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में खूब सफलता हासिल की। लेकिन निजी जिंदगी में रेखा को वो खुशी नहीं मिल पाई जो वो चाहती थीं। रेखा ने साल 1990 में एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल के बाद ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। जिसका जिम्मेदार रेखा को बताया गया। रेखा ने इस दौरान भी काफी कुछ झेला। पति के निधन के बाद रेखा का नाम कई दिग्गज अभिनेताओं संग जुड़ा। आज भी रेखा और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी के किस्से सुनने को मिलते हैं।

66 की उम्र दिखती हैं बेहद खूबसूरत

आज रेखा 66 साल की हो गई हैं। आज भी उनकी खूबसूरती का जादू सब पर चलता है। वहीं बेशक रेखा बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन उन्हें आजकल रिएलिटी शोज पर देखा जाता है। एक्ट्रेस इन दिनों बतौर गेस्ट रिएलिटी शोज पर दिखाई देती हैं।

Published on:
12 Aug 2021 10:48 am
Also Read
View All