बॉलीवुड

रेनू टंडन का शादी के पारंपरिक जोड़े में नया ट्विस्ट

फैशन डिजाइनर रेनू टंडन ( fashion designer Reynu Taandon) का नया कलेक्शन सुर्ख समकालीन भारतीय दुल्हनों ( traditional wedding weaves ) की पसंद को लेकर पेश किया गया है जो आधुनिक भी हैं और पुराने जमाने की शानदार कलाकारी को भी तवज्जो देती है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2020, 10:45 AM IST
रेनू टंडन का शादी के पारंपरिक जोड़े में नया ट्विस्ट
रेनू टंडन का शादी के पारंपरिक जोड़े में नया ट्विस्ट

फैशन डिजाइनर रेनू टंडन ( fashion designer Reynu Taandon) का नया कलेक्शन सुर्ख समकालीन भारतीय दुल्हनों ( traditional wedding weaves ) की पसंद को लेकर पेश किया गया है जो आधुनिक भी हैं और पुराने जमाने की शानदार कलाकारी को भी तवज्जो देती है। डिजाइनर ने सोमवार को फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित डिजिटल इंडिया कुटूर वीक (आईसीडब्ल्यू) के चौथे दिन अपना वेडिंग वेयर कलेक्शन वर्चुअली लॉन्च किया। टंडन कहती हैं, मैं चाहती हूं कि मेरी दुल्हनें खूबसूरत दिखें और पुरानी जमाने के आकर्षण को समकालीन तरीके से पहनें। इसीलिए मैंने अपने कलेक्शन का नाम सुर्ख रखा है।

उन्होंने आगे कहा, सुर्ख समकालीन दुनिया में अपने पुराने समय के मूल्यों को अभिव्यक्त करता है। कलेक्शन में टोन-ऑन-टोन लहंगे, अनारकली, साड़ी, शरारा और हाथ से बुने गए चंदेरी फेब्रिक के गरारा शामिल हैं। इनमें जरी, ब्लॉक प्रिटिंग, गोटा पट्टी, पैच और जरदोजी का काम है, जो शाम के उत्सवों-पार्टी के लिए बेहतरीन पारंपरिक विकल्प हैं। वहीं रंगों की बात करें तो बेबी पिंक से लेकर फ्यूशिया और रेड तक की रेंज इसमें रखी गई है। इन्हें दिन के हर हिस्से को देखते हुए चुना गया है, ताकि शादी की रस्में और पार्टी किसी भी समय हो दुल्हन के पास उसके मुताबिक रंगों के विकल्प हों।

Updated on:
22 Sep 2020, 10:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव