रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ इतने सबूत सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा बरस रहा है। अब एक यूजर ने 20 रुपए के नोट पर लिखा है- रिया चक्रवर्ती बेवफा है। सोशल मीडिया पर ये खबू ट्रेंड कर रहा है।
नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में रिया चक्रवर्ती के मुख्य आरोपी होने के बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रही हैं। सुशांत के फैंस, उनका परिवार लगातार रिया को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर करते रहे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह की एफआईआर में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद ईडी ने उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। जहां वो स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई और उनकी डिलीट चैट से ड्रग एंगल निकलकर सामने आ गया। सीबीआई भी रिया चक्रवर्ती से 4 दिन तक लगातार पूछताछ कर चुकी हैं। रिया की व्हाट्सअप चैट (Rhea Whatsapp chat) से कई बड़े खुलासे आए दिन हो रहे हैं। अब रिया के खिलाफ इतने सबूत सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा बरस रहा है। हाल ही में एक यूजर ने रिया को लेकर अपना ये गुस्सा एक नोट पर निकाला।
20 रुपए के इस नोट पर लिखा है- रिया चक्रवर्ती बेवफा है। सोशल मीडिया पर ये खबू ट्रेंड कर रहा है। जाहिर है कि रिया को ट्रोल करने के लिए लोगों ने एक नया तरीका निकाल लिया। ऐसा ही कुछ साल 2016 में भी ट्रेंड हुआ था। 10 रुपए के नोट पर किसी ने लिखा था- सोनम गुप्ता बेवफा है। सोशल मीडिया पर ये नोट बहुत तेजी से वायरल हुआ था। यहां तक कि सोनम नाम की लड़कियों के लिए भी ये बेहद मुश्किल हो गया था। हालांकि उस केस में तो जरूर किसी लड़के ने प्यार में मिले धोखे के बाद ऐसा किया होगा। यहां पर सुशांत (Sushant Singh Rajput) तो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके फैंस सपोर्ट में पूरी तरह से खड़े हुए हैं। ट्विटर पर लोगों के गुस्से का शिकार रिया चक्रवर्ती बुरी तरह से हो रही हैं। #rheachakrabortybewafahai नाम से हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) मुख्य आरोपी हैं। अब उनपर एनसीबी का शिकंजा भी कस गया है। उनकी ड्रग चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने रिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, इस ड्रग एंगल में दो बड़े नेतोओं और दो सेलेब्स का नाम भी एनसीबी को शामिल मिला है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में बॉलीवुड में चलने वाले ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया था। उन्होंने कहा था कि लगभग हर एक्टर ड्रग का आदी बना हुआ है।