बॉलीवुड

कॉल डिटेल में हुआ बड़ा खुलासा, रिया ने सुशांत को किए सिर्फ 142 कॉल, इन दो नंबर पर 1600 से ज्यादा कॉल्स

रिया चकव्रर्ती की कॉल डिटेल ( rhea chakraborty call details ) सामने आई जिससे कई बड़े खुलासे हुए हैं। रिया ने अपने सुशांत को सालभर में सिर्फ 142 बार कॉल किया। वहीं ऐसे दो शख्स हैं जिन्हें उन्होंने 1690 बार फोन किया....
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2020, 5:46 PM IST
Rhea Chakraborty
Rhea Chakraborty

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rjaput ) मामले में प्रवर्तन निदेशालय 'ईडी' ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) के खिलाफ मनी लॉन्डिंग ( money laundering case) का केस दर्ज किया था। इस मामले में रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक ( Rhea Chakraborty with her brother shovik ) के साथ शुक्रवार को ईडी ( ED) कार्यलय में उपस्थित हुई। करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ हुई। वहीं सुशांत सुसाइड केस ( Sushant Suicide case ) की जांच अब सीबीआई ( CBI) कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के मोबाइल की कॉल डिटेल (Rhea Chakraborty Mobile Call Details) सामने आई है जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत प्रेमी सुशांत ( Boyfriend Sushant ) को सिर्फ 142 बार फोन किया था, जबकि उनके स्टॉफ से 502 बार कॉल के जरिए बात की थी। वहीं अपने मां से 890 बार और भाई से 800 बार कॉल पर बात की। उन्होंने सुशांत से ज्यादा उनकी सेक्रेटरी के साथ 148 बार बातचीत की। इससे साबित होता है कि रिया, सुशांत सिंह से कम ही बात करती थीं।

केके सिंह ने लगाया था 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ की हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद ही ईडी ने रिया के खिलाफ मनी लॉन्डिंग का केस दर्ज किया था। सुशांत केस की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी, इसके बाद बिहार पुलिस और अब सीबीआई को ट्रांसफर किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने 31 जुलाई को रिया के खिलाफ मनी लॉन्डिंग का केस दर्ज किया था। वहीं रिया के वकील ने ईडी से गुहार लगाई थी कि जब तक सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है, तब तक इस मामले ईडी उनसे पूछताछ नहीं करें। मगर ईडी ने उनके एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर दिया है। 12 बजे ईडी ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके लिए अपना बयान दर्ज करने के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश हुई हैं।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’