बॉलीवुड

Rhea Chakraborty का नया दावा: टॉप फिल्ममेकर के कारण सुशांत को लगी थी ड्रग्स की लत, फार्महाउस पर रखी जाती थी पार्टीज

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से एनसीबी ड्रग एंगल पर लगातार पूछताछ कर रही है। बॉलीवुड में ड्रग के इस्तेमाल और इसमें शामिल लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच रिया ने एक टॉप फिल्ममेकर का नाम भी लिया है जिसके कारण सुशांत को ड्रग की लत लगी थी।

2 min read
Sep 13, 2020
Rhea Chakraborty claims top filmmaker introduced Sushant to drugs

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से एनसीबी (NCB) लगातार पूछताछ कर रही है। ड्रग एंगल पर अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। रिया ने अब तक 25 लोगों के नाम ड्रग मामले (Drug case) में लिए हैं। जिनमें सारा अली खान (Sara Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और मुकेश छाबड़ा जैसे बड़े नाम अभी तक सामने आए हैं। वहीं रिया ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को एक और नई जानकारी दी है। रिया लगातार ये कहती आ रही हैं कि सुशांत खुद ड्रग लिया करते थे। अब उन्होंने बताया है कि सुशांत को ड्रग की लत एक बड़े फिल्ममेकर के(Top Filmmaker) कारण लगी थीं।

सीएनएन न्यूज 18 के मुताबिक, रिया ने एनसीबी को एक टॉप फिल्ममेकर का नाम बताया है। रिया ने इस फिल्ममेकर को सुशांत के ड्रग की लत का दोषी बताया है। रिया ने बताया कि जब वो सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आई तब उन्हें इस बात की जानकारी खुद दिवंगत एक्टर ने दी थी। टॉप फिल्ममेकर ने सुशांत को कई ड्रग्स पार्टीज (Drug parties) में ले जाना शुरू किया और वहां उसे कोकेन, मारिजुआना और एलएसडी के बारे में बताया। सुशांत का फार्महाउस बॉलीवुड की ऐसी ही ड्रग पार्टीज के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इन पार्टीज में गलत तरीके से ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। रिया ने दो बड़े एक्टर्स के नाम भी लिए हैं जो सुशांत के साथ ड्रग्स के लेनदेन में शामिल थे।

रिया चक्रवर्ती ने भले ही ड्रग की एक नई स्टोरी सामने रखी है लेकिन खुद को उन्होंने इससे दूर रखा। रिया ने ये भी बताया कि उन्होंने ये ड्रग पार्टीज कभी अटेंड नहीं की। रिया ने जिन 25 सेलेब्स के नाम ड्रग मामले में लिए हैं उनसे भी एनसीबी जल्द ही पूछताछ करेगी। इन 25 में से अब तक 5 सेलेब्स के नाम सामने भी आ चुके हैं। एनसीबी ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है ताकि सेलेब्स को समन भेजा जा सके। बता दें कि रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे भी इस बात को अपने बयान में कह चुके हैं कि सुशांत पहले से ही ड्रग के आदी थे। सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं ऐसे में सच क्या है इसका पता लगाने में जांच एजेंसियां लगी हुई हैं।

Published on:
13 Sept 2020 12:10 pm
Also Read
View All