बॉलीवुड

सुशांत की मौत के बाद रोडीज फेम राजीव संग वक्त बिताती दिखीं Rhea Chakraborty, देखिए तस्वीरें

रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण संग रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें वायरल फैमिली पार्टी में रिया चक्रवर्ती हुई शामिल सुशांत की मौत के बाद पहली बार दिखा रिया का पुराना अवतार
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2021, 3:40 PM IST
Rhea Chakraborty with Rajiv Lakshman
Rhea Chakraborty with Rajiv Lakshman

नई दिल्ली | बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया से दूर थीं। हालांकि रिसेन्टली वो अपने घर की तलाश में मीडिया के कैमरों में कैप्चर हुई थीं। अब रिया की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। तस्वीरों को देखकर लगता है कि रिया ने अब पूरी तरह से सुशांत को भुला दिया है और फिर से नॉर्मल लाइफ में वापस आ गई हैं। दरअसल, रिया की कुछ तस्वीरें रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण (Rajiv laxman) के साथ सामने आई हैं। जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं।

रिया चक्रवर्ती और राजीव लक्ष्मण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर रिया के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- माय गर्ल। जिसके बाद इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। हालांकि राजीव की पत्नी ने भी एक ग्रुप फोटो शेयर की थी जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। इस फोटो में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर समेत कई सेलेब्स दिखाई दे रहे हैं। रिया भी लॉन्ग बूट्स के साथ स्टालिश शूट में नजर आ रही हैं। रिया की ये तस्वीरें जैसे ही सामने आईं सुशांत के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब रघु ने भी पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

रिया की इन तस्वीरों से साफ है कि अब वो वापस नॉर्मल लाइफ पर आ गई हैं। अपने दोस्तों के साथ खूब टाइम स्पेंड कर रही हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद ड्रग एंगल सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। एक महीने जेल में रहने के बाद रिया जमानत पर बाहर आ गई थीं। वहीं ऐसी भी खबरें हैं कि जल्द ही रिया बॉलीवुड में रूमी जाफरी की फिल्म से वापसी करेंगी। इस फिल्म में रिया के साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

Published on: