बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद साकिब सलीम संग घूमती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, देखें फोटोज

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजूपत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को अलीबाग में एक्टर साकिब सलीम के साथ स्पॉट किया गया। रिया साकिब का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए निकली थीं।

2 min read
Apr 10, 2021
Rhea Chakraborty and Saqib Saleem

नई दिल्ली | बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती लंबे समय से मीडिया की नजरों से दूर हैं। पिछले दिनों उन्हें अपने भाई के साथ जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। अब रिया को साकिब सलीम के साथ अलीबाग में देखा गया। गौरतलब हो कि सुशांत के निधन के बाद रिया पर कई गंभीर आरोप लगे। जिसमें से एक ड्रग सप्लाई का आरोप भी था। इसके लिए रिया एक महीने तक जेल में भी रही हालांकि जमानत पर वो बाहर आ गईं। रिया को सुशांत की मौत के बाद अक्सर ही ट्रोल किया जाता है।

साकिब सलीम के साथ दिखीं रिया

रिया चक्रवर्ती को जब भी बाहर गई चिल करते देखा जाता है सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनपर बरस पड़ते हैं। इस बार रिया अपने दोस्त और एक्टर साकिब सलीम के साथ नजर आईं। खबरों की मानें तो रिया गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग जा रही थीं। इस दौरान उनके साथ साकिब सलीम और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। रिया बेहद ही कैजुअल लुक में दिख रही थी। फेस पर मास्क और चश्मा, वहीं ब्लैक कलर की प्लेन टी शर्ट और जींस के साथ रिया ने हैंडबैग लिया हुआ था। बताया जा रहा है कि रिया इस दौरान बड़े ही मस्ती के मूड में थी। वो साकिब का जन्मदिन मनाने पहुंची थी। वूम्पला ने अपने सोशल मीडिया पर रिया और साकिब की तस्वीरें साझा की हैं।

सुशांत के फैंस करते हैं ट्रोल

रिया को एक बार पार्टी करता देखकर सुशांत के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अभी सुशांत को गए एक साल भी नहीं हुआ और एक्ट्रेस पार्टी इंजॉए कर रही हैं। बता दें कि रिया जल्द ही फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ लीड रोल में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी दिखाई देंगे।

वुमेन्स डे पर प्यार को लेकर लिखा मैसेज

वहीं वुमन्स डे के मौके पर रिया ने अपनी मां के साथ फोटो साझा की थी। जिसमें उन्होंने दिल बनाते हुए लिखा था- प्यार ही ताकत है.. प्यार का रंग ऐसा होता है कि चाहे उसे जितना धोया जाए वो कभी फीका नहीं पड़ता।

Published on:
10 Apr 2021 05:52 pm
Also Read
View All