
खबर है की चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर जल्द लव सोनिया नाम की फिल्म आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग 12 साल पहले शुरु की गई थी ,शायद इसी बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म कितनी गहराई से सोचकर बनाई गई है। दरअसल फिल्म की कहानी बच्चों की तस्करी, यौन शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।
सुनने में आया है की सेंसर ने फिल्म के कई हिस्सों पर आपत्ति जताते हुए कैंची चलाई है। कहा जा रहा है की बोर्ड ने A सर्टिफिकेट देने के लिए 45 से ज्यादा कट लगाए हैं। साथ ही फिल्म के सभी इंग्लिश और हिंदी में मौजूद अपशब्द और गाली हटाने का आदेश दिया गया है। फिल्म में मौजूद यौन शोषण के कई सीन्स पर भी CBFC ने कैंची चलाई है।
अगर फिल्म कास्ट की बात की जाए तो बता दें इस फिल्म में बॅालीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी, रिचा चड्डा, मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव और फ्रीडा पिंटो जैसे पॅापुलर एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई हैं।
पहलाज निहलानी जब तक CBFC पद पर थे कहा जा रहा था की फिल्म का पास होना काफी मुश्किल है। लेकिन उनके पद छोड़ने के बाद जब प्रशून जोशी CBFC अध्यक्ष बने तो लगा कि अब फिल्म मेकर्स को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कट लगाने का सिलसिला अभी जारी रहेगा।
डायरेक्टर तबरेज नूरानी ने फिल्म को बनाने के लिए 12 साल का इंतजार किया। लेकिन उनके इस लंबे इंतजार के बाद सेंसर बोर्ड का ये रवैया देखकर उन्हें काफी दुख हुआ हैं। उनका कहना है,- मैंने फिल्म के लिए काफी रिसर्च की है, रेड लाइट एरिया पर गया, एनजीओ की मदद से कई लड़कियों को इस गंदगी से निकाला। मैं इस तरह की फिल्म को हमेशा से डायरेक्ट करना चाहता था। इस फिल्म के लिए मैंने काफी मेहनत की है।
अब तो यही उम्मीद की जा सकती है की कट्स के साथ ही सही पर फिल्म वक्त पर रिली़ज की जा सके।