बॉलीवुड

ऋचा चड्ढा इसका नहीं करतीं पछतावा, एक्ट्रेस ने कहा- एक गलत फैसला आपकी…

उन्होंने कहा कि जैसे मेरे मामले में देखें तो मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी, यहां मेरा कोई सलाहकार या मित्र नहीं था।
2 min read
May 07, 2020
richa chadha
richa chadha

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का मानना है कि उन्हें किसी चीज का कोई पछतावा नहीं है क्योंकि पछतावा करना वो बेकार समझती हैं। ऋचा एक दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री में हैं और 'ओये लकी! लकी ओए', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फ्रेंचाइजी, 'फुकरे' फ्रेंचाइजी, 'मसान' और 'धारा 375' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। पछतावा करना व्यर्थ है। यदि आपने एक बुरा निर्णय लिया या एक समय में एक खराब फिल्म की थी तो ऐसा नहीं था कि आपने खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया था।

उन्होंने कहा कि जैसे मेरे मामले में देखें तो मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी, यहां मेरा कोई सलाहकार या मित्र नहीं था। हाल ही में, कल्कि कोचलिन, अमायरा दस्तूर, पुलकित सम्राट और आदिल हुसैन जैसे अभिनेताओं के साथ ऋचा को लॉकडाउन के दौरान शांति और लैंगिक समानता का संदेश फैलाते देखा गया।

वीमेन इन फिल्म्स और टेलीविजन इंडिया के एक वीडियो में इन हस्तियों ने लॉकडाउन के कारण कमजोर मानसिक स्वास्थ्य से उत्पन्न मुद्दों के बारे में बात की है और इस अभियान को अपना समर्थन दिया है। महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की अवधि में ऋचा खाना पकाने सहित कई रचनात्मक काम रही हैं। वे एक नई स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं और नृत्य कर रही हैं।

Published on:
07 May 2020 01:48 pm
Also Read
View All